Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

धमदाहा में ‘सरकार आपके द्वार’, 815 शिकायतें दर्ज

धमदाहा में ‘सरकार आपके द्वार’, 815 शिकायतें दर्ज, अवैध वसूली पर मंत्री लेसी सिंह का सख्त रुख
---Advertisement---

Purnea News: बिहार के पूर्णिया ज़िले के धमदाहा में, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आम जनता की शिकायतें सुनीं। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के पंद्रह स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ कुल 815 आवेदन मिले। सबसे ज़्यादा 305 आवेदन राजस्व और भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे, उसके बाद बिजली विभाग के लिए 214 और खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए 112 आवेदन मिले। बाकी 184 आवेदन दूसरे विभागों से संबंधित थे।

वही सुनवाई के दौरान, मंत्री लेसी सिंह ने राजस्व अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों पर गुस्सा ज़ाहिर किया और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और ज़िलाधिकारी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में कई अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और सरकारी काम के नाम पर जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read: National Award Ceremony in Gurugram: दरभंगा के तीन युवा सोशल वर्कर ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment