Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jamshedpur Accident: मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, CM सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी त्रिशा सिंह भी शामिल थीं। यह हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर हुआ, जहाँ एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

Jamshedpur Accident: मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, CM सोरेन ने जताया दुख
---Advertisement---

Jamshedpur Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी त्रिशा सिंह भी शामिल थीं। यह हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर हुआ, जहाँ एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। कार में सवार लोग मरीन ड्राइव से गुज़र रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुँची राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को MGM अस्पताल भेजा।

Jamshedpur Accident: मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार की मौत

इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी त्रिशा सिंह की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक वह 18 साल की थीं और जमशेदपुर के कार्मेल जूनियर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थीं। कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मंत्री दीपिका पांडे सिंह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं। इस दुखद घटना की खबर से उनके परिवार और उनके क्षेत्र गोड्डा में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य मृतकों के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे को खोने का दर्द माता-पिता और परिवार के लिए बेहद कठिन होता है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भी इस घटना पर दुख जताया है और दीपिका पांडे सिंह व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वही जमशेदपुर पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है; हादसे से जुड़ी परिस्थितियों और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की हालत की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Police Encounter Dhanbad: धनबाद में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवार उतारे, नीरज कुमार को फिर टिकट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Jamshedpur Accident: मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, CM सोरेन ने जताया दुख”

Leave a Comment