Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand cabinet meeting: हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

On: May 3, 2026 11:22 AM
Follow Us:
Jharkhand cabinet meeting: हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand cabinet meeting: 28 अप्रैल मंगलवार को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक हुई. आज की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 15 प्रस्ताओं पर लगी मुहर, दो फ्लाईओवर को मंजूरी मिली हैं . कैबिनेट सचिव वंदना दादाल ने बैठक के बाद फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा की. आज की बैठक में सबसे ज्यादा जोर जे-टीईटी नियमों को पारित करने, शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को आसान बनाने पर रहा.

यह भी पढ़ें: JSSC Exam Update: 20 मई से होगी झारखंड विशेष शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 

Jharkhand cabinet meeting: जेटेट नियमावली 2026 को मंजूरी

कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित ‘शिक्षक पात्रता नियम (जेटीईटी) 2026’ को अपनी मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट में भोजपुरी, अंगिका और मगही भाषा को शामिल करने को लेकर हुए विवाद के कारण इसे टाल दिया गया था. इस बार भी कैबिनेट ने इन भाषाओं को शामिल किए बगैर नियमावली पारित कर दी है.बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इन भाषाओं को क्षेत्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि अन्य भाषाओं को शामिल करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी. यह कमेटी सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

दो नए फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी

राजधानी रांची में ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए सरकार ने दो बड़े फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है. पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक से हरमू के काव रेस्टोरेंट (डीबीडी ब्रिज) तक बनेगा, जिस पर कुल 469 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं, दूसरा फ्लाईओवर करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनाया जाएगा, जिस पर 351 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इन परियोजनाओं से शहर के व्यस्त इलाकों में आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.

शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े बदलाव

कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के आलोक में ‘राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण’ के गठन को मंजूरी दे दी है. इसके तहत जेसीआरटी को एक प्राधिकरण के रूप में विकसित किया जाएगा, जो स्कूलों के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता मानक तय करेगा। साथ ही राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए गूगल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी गई है. पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर’ की स्थापना के लिए 22.97 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.

मरांग गोमके योजना का विस्तार

कैबिनेट ने अब मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना के तहत 50 छात्रों को विदेश में अध्ययन की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसमें एसटी वर्ग से 20, एससी से 10, ओबीसी से 14 और अल्पसंख्यक वर्ग से 6 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा गढ़वा जिले के ‘बंशीधर नगर’ का नाम बदलकर ‘बंशीधर नगर उंटारी’ करने के प्रस्ताव को अब आधिकारिक मंजूरी मिल गई है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा DM की बैठक में अवैध दवा दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा

कैबिनेट में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में कई कर्मचारियों की सेवा नियमित करने और पेंशन की गणना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी. इसमें प्रभाकर सारंगी और 24 अन्य कर्मचारियों की दैनिक सेवा को पेंशन गणना में जोड़ने और वन विभाग के कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने जैसे संवेदनशील निर्णय शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Labour Protest: Jairam Mahto joins the JFCI workers' protest.

Labour Protest: JFCI मजदूरों के आंदोलन में पहुंचे जयराम महतो

Vedanta Protest: Jairam Mahto surrenders in the Vedanta agitation case.

Vedanta Protest: वेदांता आंदोलन केस में जयराम महतो ने किया आत्मसमर्पण

Hazaribagh Land Scam: Suspended IAS officer Vinay Chaubey granted bail by the Supreme Court.

Hazaribagh Land Scam: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

JPSC JSSC Transfer: Large-scale transfers at JPSC and JSSC; find out who has been assigned new responsibilities.

JPSC JSSC Transfer: JPSC-JSSC में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

Dhanbad Voter List: First phase of voter list process completed in Dhanbad; claims and objections to begin on August 5.

Dhanbad Voter List: धनबाद में वोटर लिस्ट का पहला चरण पूरा, 5 अगस्त से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

Baba Dham: VIP system will not be allowed at Baba Dham; government issues major order.

Baba Dham: बाबाधाम में नहीं चलेगी VIP व्यवस्था, सरकार का बड़ा आदेश जारी

ED Raid in Dhanbad: LB Singh's mutual funds frozen; assets worth crores under scrutiny.

ED Raid In Dhanbad: LB सिंह के म्यूचुअल फंड फ्रीज और करोड़ों की संपत्ति जांच के दायरे में

Durand Cup 2026: Indian Air Force defeated Defenders FC 2-1.

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हराया

Baccha Singh Punyatithi: ​​Massive crowd turns out for former minister Baccha Singh's second death anniversary.

Baccha Singh Punyatithi: पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Paper Leak Bill Passed: Anti-Paper Leak Amendment Bill 2026 passed in the Lok Sabha.

Paper Leak Bill Passed: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल 2026

Shravani Mela 2026: Shravani Mela at Baba Baidyanath Dham begins on July 30; know the full arrangements.

Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू, जानिए पूरी व्यवस्था

World Hepatitis Day 2026: Special vaccination drive launched to prevent Hepatitis B.

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस-B से बचाव के लिए चला विशेष टीकाकरण अभियान

Leave a Comment