Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Khushi Kakkar का नया गाना “प्यार क लेवे द” वायरल

Khushi Kakkar का नया गाना "प्यार क लेवे द" वायरल
---Advertisement---

Khushi Kakkar New Song: एसआरके म्यूजिक का नया गाना “प्यार के लेवे दा” इन दिनों भोजपुरी संगीत जगत में धूम मचा रहा है। रिलीज होते ही इस गाने को लाखों व्यूज मिले और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात यह है कि लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कड़ ने इस गाने को अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज दी है, जिसने श्रोताओं के दिलों को छू लिया है।

Khushi Kakkar New Song: खुशी कक्कड़ की आवाज ने मचाया धमाल

इस गीत का विषय बेहद रोचक है और आम जीवन से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक प्रेमी के सच्चे स्नेह और उसके प्रेमी की आजीविका के लिए विदेश जाने की मजबूरी को भावनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। इसको लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा कि “प्यार क लेवे द” मेरे दिल के बेहद करीब गाना है, क्योंकि इसकी कहानी हर उस लड़की की भावना को दर्शाती है, जो अपने प्रेमी से सच्चा प्यार करती है लेकिन हालात उसे दूर जाने पर मजबूर कर देते हैं। इस गाने को गाते समय मैंने उसी एहसास को जीने की कोशिश की है, ताकि श्रोता उससे जुड़ सकें। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं और इस पर रील्स बनाकर अपनी भावनाएं भी साझा कर रहे हैं, जो मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

गाने का म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें बेबी काजल और नील स्टार की जोड़ी ने शानदार अभिनय किया है, जिससे कहानी और भी जीवंत हो उठी है। गीत के बोल सतीश बाबू ने लिखे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं, वहीं अभिषेक तिवारी का संगीत इसे और खास बना देता है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने गाने में शानदार डांस मूव्स जोड़े हैं, जबकि डीओपी संतोष यादव और नवीन वर्मा की कैमरा वर्क ने वीडियो को आकर्षक बनाया है।

रिलीज के साथ ही इस गाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। एसआरके म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है और आने वाले दिनों में इसे और बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Labor Day 2026: पसीने की स्याही, इंकलाब का नाम: सलाम उन हाथों को जो रचते हैं जहान!

गौरतलब है कि एसआरके म्यूजिक की पहचान हमेशा से क्वालिटी कंटेंट और बेहतरीन संगीत निर्माण के लिए रही है, और यही खासियत उनके नए गाने “प्यार क लेवे द” में भी साफ नजर आती है। कंपनी लगातार ऐसे गाने प्रस्तुत करती रही है, जो न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि दर्शकों की भावनाओं से भी जुड़ते हैं, और इस बार भी उन्होंने शानदार म्यूजिक, मजबूत कहानी और उच्चस्तरीय प्रस्तुति के जरिए अपने इस भरोसे को कायम रखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment