Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीएम ने राजीव नगर व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का किया निरीक्षण

On: February 16, 2026 1:32 AM
Follow Us:
सीएम ने राजीव नगर व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का किया निरीक्षण
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाये जा रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद आनंदपुरी नाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण कर इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।

सुगम होगा आवागमन

सीएम ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हमने 21 फरवरी, 2025 को पटना जिले के विकास कार्यों का जायजा लिया था और उस दौरान जिले की कई विकास योजनाओं की घोषणाएँ की थीं। उसी समय मैंने आनन्दपुरी नाला तथा कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) का निरीक्षण किया था जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Violence: दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस-चिराग पासवान

उनकी समस्याओं को देखते हुए मैंने निर्देश दिया था कि इन नालों को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। मुझे खुशी है कि इस पर काम किया जा रहा है।

नाले का पक्कीकरण

ज्ञातव्य है कि राजीव नगर नाला पटना शहर के जल निकासी हेतु एक महत्वपूर्ण नाला है। इसकी लंबाई 4.26 किलोमीटर है जो दीघा आशियाना रोड से प्रारंभ होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होता है। राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है। वहीं आनन्दपुरी नाला पटना शहर के जल निकासी हेतु एक महत्वपूर्ण नाला है।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पटना से उज्जैन और काशी तक गूंजे ‘हर हर महादेव’

इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ एवं ए.एन. कॉलेज के पास से राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होता है। आनन्दपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., एस एस पी कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Darbhanga Violence: दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस-चिराग पासवान

Darbhanga Violence: दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस-चिराग पासवान

Bihar Rural League: दरभंगा में क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल शुरू

Bihar Rural League: दरभंगा में क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल शुरू

बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप

बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप

गर्लफ्रेंड से मिलने लड़की बनकर पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

गर्लफ्रेंड से मिलने लड़की बनकर पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में निःशुल्क ध्यान प्रशिक्षण शुरू, मानसिक तनाव से मुक्ति की पहल

पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में निःशुल्क ध्यान प्रशिक्षण शुरू, मानसिक तनाव से मुक्ति की पहल

संकट में मिथिला की पंजी प्रथा! युवाओं की घटती रुचि से परंपरा पर खतरा

संकट में मिथिला की पंजी प्रथा! युवाओं की घटती रुचि से परंपरा पर खतरा

नए लेबर कानूनों के खिलाफ झारखंड में हड़ताल का बड़ा असर, कोयला और बैंकिंग सेक्टर ठप

नए लेबर कानूनों के खिलाफ झारखंड में हड़ताल का बड़ा असर, कोयला और बैंकिंग सेक्टर ठप

दरभंगा DMCH इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप, मरीज पटना रेफर

दरभंगा DMCH इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप, मरीज पटना रेफर

कंकड़बाग में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू, महिलाओं को मिली नई उम्मीद

कंकड़बाग में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू, महिलाओं को मिली नई उम्मीद

दरभंगा की घटना पर PK का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

दरभंगा की घटना पर PK का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

दरभंगा में किसाना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी का 15वां शोरूम लॉन्च

दरभंगा में किसाना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी का 15वां शोरूम लॉन्च

अलीनगर के अंटोर गांव में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति राख

अलीनगर के अंटोर गांव में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति राख

Leave a Comment