Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पटना से उज्जैन और काशी तक गूंजे ‘हर हर महादेव’

On: April 19, 2026 1:33 PM
Follow Us:
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पटना से उज्जैन और काशी तक गूंजे ‘हर हर महादेव’
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का त्योहार आज, 15 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे देश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन मौके पर रविवार सुबह से ही अलग-अलग शहरों के शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भोर होते ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। “हर हर महादेव” के नारों से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। पटना, सासाराम, बक्सर, भागलपुर,दरभंगा और गयाजी के शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी लाइनें देखी गईं। पटना समेत बिहार के हर जिले में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Mahashivratri 2026: सासाराम के प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों की लगी भीड़

सासाराम के प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शनिवार आधी रात से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। महाशिवरात्रि की तिथि आते ही भक्त जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े। ऐसा माना जाता है कि तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ता है। शिव भक्तों का कहना है कि जलाभिषेक करने आने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुई हैं। पूरा माहौल भक्ति से भरा हुआ है। इसके अलावा, लोग जिले के अलग-अलग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Mahashivratri 2026: महाकालेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर में भक्तों की लगी भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लाखों लोग पहुंच रहे हैं। काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जहां कल रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल लाए गए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर लगातार 44 घंटे दर्शन और पूजा होगी। लगातार दर्शन के कारण शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

यह भी पढ़ें: बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप…

वाराणसी में भी महाशिवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 2:15 बजे मंगला आरती की गई और मंदिर सुबह 3:30 बजे दर्शन के लिए खुल गया। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी मंगला श्रृंगार आरती की गई। यहां भगवान भोलेनाथ का फूलों से श्रृंगार भी किया गया।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलने लड़की बनकर पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Japan Summit: Several key agreements signed between India and Japan in the AI, pharma, and defense sectors.

India Japan Summit: भारत-जापान के बीच AI, फार्मा और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते

Grocery Price Increase: Will soap, oil, and shampoo get costlier? Rising prices spark concern.

Grocery Price Increase: महंगे होंगे साबुन-तेल और शैंपू? महंगाई ने बढ़ाई चिंता

India-Japan Summit 2026: Japan's Prime Minister Sanae Takaichi to meet PM Modi.

India Japan Summit 2026: PM Modi से मिलेंगी जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची

Japanese PM India Visit 2026: Japanese Prime Minister Sanae Takaichi arrives in India.

Japanese PM India Visit 2026: भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची

Trump vs. Supreme Court: Major setback for Donald Trump from the Supreme Court; here are the details of the case.

Trump vs Supreme Court: डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए पूरा मामला

Modi Cabinet Expansion Which ministers in the Modi government might lose their posts

Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार में इन मंत्रियों की जाएगी कुर्सी?

Jagannath Rath Yatra 2026: Lord Jagannath's grand Rath Yatra to be held on July 16; check the full schedule.

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जानें पूरा कार्यक्रम

Mukesh Sahani House Arrest: Mukesh Sahani under 'house arrest'; calls it an undeclared emergency in UP.

Mukesh Sahani House Arrest: मुकेश सहनी ‘हाउस अरेस्ट’ बोले- यूपी में अघोषित आपातकाल

Airline Incident: Aircraft came face-to-face at Ahmedabad Airport.

Airline Incident: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आमने-सामने आ गए विमान

Lucknow Coaching Centre Fire: Major incident at a coaching centre in Lucknow; probe ordered.

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसा, जांच के आदेश जारी

PM Kisan 23rd Installment: Haven't received the installment in your account? Check these important steps immediately.

PM Kisan 23rd Installment: खाते में नहीं आई किस्त? तुरंत चेक करें ये जरूरी काम

Ranchi Yoga Day 2026: Grand event in Ranchi on International Yoga Day; thousands practiced yoga.

Ranchi Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

Leave a Comment