Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा DMCH इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप, मरीज पटना रेफर

दरभंगा DMCH इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप, मरीज पटना रेफर
---Advertisement---

DMCH Darbhanga: दरभंगा DMCH के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के ट्राइएज एरिया में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाइपलाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई। उस समय कमतौल के एक गंभीर रूप से जले हुए मरीज का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट की खबर मिलते ही मरीज के परिजन घबरा गए और हॉस्पिटल स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई।

अफरा-तफरी के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप था कि सिलेंडर खाली था। इससे थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। हालांकि, आसपास के लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. सुरेंद्र कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी के एक कर्मचारी को मौके पर भेजा। कर्मचारी ने पहुंचकर तुरंत ऑक्सीजन सप्लाई बहाल कर दी। हालांकि, तब तक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था और परिजन उसे लेकर चले गए थे।

यह भी पढ़ें: अलीनगर के अंटोर गांव में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति राख

आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि पाइपलाइन में ऑक्सीजन सप्लाई को कंट्रोल करने के लिए हर बेड पर एक स्टॉपर लगा होता है। स्टॉपर नहीं खुलने की वजह से सप्लाई में रुकावट आई थी। उन्होंने दावा किया कि ऑक्सीजन पाइपलाइन एकदम सही हालत में है और संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिस्टर इन चार्ज और वार्ड बॉय से जवाब मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  कंकड़बाग में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू, महिलाओं को मिली नई उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment