Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु

On: May 22, 2026 11:48 PM
Follow Us:
Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Ritu Jaiswal BJP Join: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम चर्चा में है और वो नाम है रितु जयसवाल. कभी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की मुखर और तेजतर्रार महिला नेताओं में गिनी जाने वाली रितु जयसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने जा रही हैं। उनके इस फैसले से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. पटना में मीडिया से बात करते हुए रितु जयसवाल ने पुष्टि की है कि वह 26 मई को बीजेपी में शामिल होंगी. जनता के बीच राजद की नीतियों की पुरजोर वकालत करने वाली रितु का अचानक बीजेपी की ओर जाना विपक्षी खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

कौन हैं रितु जयसवाल?

रितु जयसवाल का जन्म 1 मार्च 1977 को हाजीपुर, बिहार में हुआ था। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई। सीतामढी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किये. 2016 में मुखिया बनने के बाद उनके काम की चर्चा न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची. उन्हें कई पुरस्कार भी मिले, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों ने उन पर ध्यान दिया.

राजद में प्रवेश और चुनावी यात्रा

राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण रितु जयसवाल पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हुईं, लेकिन बाद में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गईं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने उन्हें परिहार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि, वह बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवी से 1549 वोटों से चुनाव हार गईं. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में राजद ने उन्हें शिवहर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव में वह लवली आनंद से करीब 29 हजार वोटों से पिछड़ गईं.

राजद से निष्कासन और नई राजनीतिक पारी

2025 के विधानसभा चुनाव में जब राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने करीब 65 हजार वोट हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई और दूसरे स्थान पर रहीं. इस चुनाव में भी बीजेपी की गायत्री देवी विजयी रहीं जबकि राजद उम्मीदवार तीसरे स्थान पर पहुंच गये. इसके बाद राजद ने बागी रुख अपनाने के आरोप में रितु जयसवाल को पार्टी से निकाल दिया. अब उनके बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Ritu Jaiswal BJP Join: वैश्य समुदाय पर बीजेपी का फोकस

रितु जयसवाल वैश्य समुदाय के कलवार (कलार) समुदाय से आती हैं, जिसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बीजेपी पहले से ही वैश्य समुदाय के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देती रही है. पार्टी ने संजय जयसवाल, दिलीप जयसवाल और संजय सरावगी जैसे नेताओं को अहम पद दिया है. अब रितु जयसवाल की एंट्री को बीजेपी की सामाजिक समीकरण मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला में बिजली संकट, श्रद्धालु परेशान

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला के दौरान राजगीर शहर मे बिजली का संकट

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, कहा- झारखंड आंदोलन के सच्चे नायक थे

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, कहा- झारखंड आंदोलन के सच्चे नायक थे

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

TRE-4 Vacancy को लेकर पटना में हंगामा, छात्रों ने सरकार को घेरा

TRE-4 Vacancy को लेकर पटना में हंगामा, छात्रों ने सरकार को घेरा

Bihar Panchayat Election: सनहपुर बुज़ुर्ग पंचायत में बदलाव की नई उम्मीद...

Bihar Panchayat Election: सनहपुर बुज़ुर्ग पंचायत में बदलाव की नई उम्मीद…

Leave a Comment