Samastipur Crime: बिहार में नाबालिगों से जुड़ी घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में जमुई में एक नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ गलत व्यवहार का मामला सामने आया था। अब समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गलत व्यवहार का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मधेपुरा से वायरल हुए एक अन्य वीडियो के बारे में पुलिस ने छेड़छाड़ की किसी भी घटना से इनकार किया है।
Samastipur Crime: समस्तीपुर में चार आरोपी गिरफ्तार
23 सितंबर को समस्तीपुर के जगतसिंहपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की अपने एक पुरुष साथी के साथ बांध बाईपास रोड पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोका और लड़की के साथ बदसलूकी की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। भारतीय न्याय संहिता, POCSO एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
बिहार के आपराधिक प्रवृति के 7 हत्याओं के आरोपी मुख्यमंत्री अब बदमाशों से निवेदन करते हुए कहते है कि चुपचाप अपराध करो यार लेकिन रील और वीडियो मत बनाओ, इससे मुझे तुम्हें बचाने में फिर दिक्कत होती है।
बिहार पुलिस वीडियो वायरल होने पर जनदबाव में प्रतिक्रिया स्वरूप कारवाई करने का… pic.twitter.com/7CQGc4NGF8
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 24, 2026
जमुई मामले में भी हुई कार्रवाई
इससे पहले 19 सितंबर को जमुई में कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग छात्र और एक छात्रा को कुछ लोगों ने रोका, उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। खबर है कि इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है।
मधेपुरा के वायरल वीडियो पर पुलिस का अलग दावा
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज इलाके से सामने आए एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ के दावे किए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस की जांच में पता चला कि स्कूल के बाहर छात्रों और एक युवक के बीच बहस और हाथापाई तो हुई थी, लेकिन छेड़छाड़ की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई।
SDPO के अनुसार, छमाही परीक्षाओं के बाद कुछ छात्रों ने स्कूल के बाहर एक युवक को घेर लिया और उससे पूछताछ की। शिक्षक मौके पर पहुँचे और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने वायरल वीडियो में दिख रहे नाबालिगों की पहचान कर ली है और उनके अभिभावकों को नोटिस जारी करेंगे। इसके अलावा, जिन लोगों ने वीडियो को गलत संदर्भ में फैलाया, उनकी भी जाँच की जा रही है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं
समस्तीपुर की घटना (Samastipur Crime ) पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। जहाँ सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ कदम उठाने की बात कही है, वहीं विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल किए हैं। इस बीच पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि किए नाबालिगों से जुड़े वायरल वीडियो शेयर न करें। घटना की पूरी जानकारी जाँच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
ये भी पढ़ें: Darbhanga Accident: एलिवेटेड सड़क की मसाला गाड़ी ने ली युवक की जान
ये भी पढ़ें: Sudeep Kumar Book: झारखंड के इस अधिकारी की किताब Amazon India पर नंबर-1










1 thought on “Samastipur Crime: जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी”