Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के संरक्षण के लिए पटना साहिब में विशेष सेवा

On: February 9, 2026 12:18 PM
Follow Us:
हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के संरक्षण के लिए पटना साहिब में विशेष सेवा
---Advertisement---

Patna Sahib News: पटना साहिब के तख्त श्री हरि मंदिर में इंटरनेशनल पोथी की सेवा शुरू हो गया है। हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब अब विरले ही दर्शन को मिल पाते हैं। जो मौजूद हैं उनके स्वरूप भी जीर्ण अवस्था में हैं। इसके पुरातन स्वरूप को दुरुस्त करना भी जरूरी हो गया है। इसी गुरु ग्रंथ साहिब के पुरातन स्वरूप, जो हस्तलिखित है, उसकी पोथी सेवा तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में शुरू हो गई है।

इसकी शुरुआत पटना साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह के द्वारा अरदास के साथ की गई। इस दौरान जत्थेदार भाई बलदेव सिंह, सुखदीप सिंह, ज्ञानी चरणजीत सिंह, तख्तश्री कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह आदि मौजूद थे। बताया गया कि यह सेवा दरबार साहिब के दूसरी मंजिल पर शुरू की गई है। इसमें पुरातन स्वरूप में जो भी कमी होगी, उसे ढंग मर्यादा के साथ ठीक किया जाएगा।

विदेश के सेवादार कर रहे सेवा

हस्तलिखित गुरुग्रंथ को सुदृढ़ करने में विदेश के सेवादार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अमेरिका, इंगगलैंड व ऑस्ट्रेलिया से केमिकल (अंडेसिव) स्याही व पेपर आदि आएगा। अमेरिका, इंगलैंड व कनाडा से इसकी सेवा चलेगी। गोंद, केमिकल आदि सब वहीं से आएगा। इसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं होगा। इंपोर्टेड कागज का प्रयोग होगा, जो हैंडमेड होगा। कागज की वही क्वालिटी होगी, जो इसके संरक्षण में कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में एस एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना सालाना जलसा

इसकी क्वालिटी इसको फटने से बचाएगा। कनाडा के सेवादार सुखदीप सिंह यहां रह कर सेवा दे रहे हैं। एक स्वरूप की सेवा एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह के अरदास के साथ शुरू हुई है। देश-विदेश के जो भी हस्तलिखित ग्रंथ होंगे, सब यहां नि:शुल्क ठीक किया जाएगा। उसे दुरुस्त करने के बाद ससम्मान भेजने वाले को वापस किया जाएगा। इसकी तैयारी पूर्व से चल रही थी।

यह भी पढ़ें: दरभंगा रेप-मर्डर कांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव…

इस कार्य में जत्थेदार भाई बलदेव सिंह, तख्तश्री कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह व महासचिव इंद्रजीत सिंह प्रयासरत थे। इस सेवा के शुरू होने पर पूर्वी भारत एसजीपीसी के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा, सुमित सिंह कलसी, पूर्व महासचिव चरणजीत सिंह, सरजिंदर सिंह, पटना साहिब पंथ सेवक जत्था के महासचिव लकी बग्गा, सेवादार कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बंटी, बलराम सिंह, महासचिव अजायब सिंह आदि ने खुशी जताई है।

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अलीनगर में अपराध की प्लानिंग कर रहे 2 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

अलीनगर में अपराध की प्लानिंग कर रहे 2 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

अलीनगर के इस स्कूल ने दिया बड़ा संदेश! बिहार दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

अलीनगर के इस स्कूल ने दिया बड़ा संदेश! बिहार दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

अलीनगर में नवरात्रि की धूम, 42 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब

अलीनगर में नवरात्रि की धूम, 42 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर पति-पत्नी की मौत

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर पति-पत्नी की मौत

Navratri Special: इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं गर्भगृह में?

Navratri Special: इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं गर्भगृह में? जानिए बड़ा कारण

राजगीर में Cyber ​​Crime का खुलासा, ऐसे फंसाते थे लोग जाल में

राजगीर में Cyber ​​Crime का खुलासा, ऐसे फंसाते थे लोग जाल में

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील

दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के घर पर EOU की छापेमारी

दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के घर पर EOU की छापेमारी

Patna vigilance raid: BRC में रिश्वत लेते पकड़ा गया रिसोर्स टीचर, BEO भी आरोपी

Patna vigilance raid: BRC में रिश्वत लेते पकड़ा गया रिसोर्स टीचर, BEO भी आरोपी

Darbhanga Gas Crisis: दरभंगा के कुम्हारों ने बना दिया होटल चलाने वाला खास चूल्हा...

Darbhanga Gas Crisis: दरभंगा के कुम्हारों ने बना दिया होटल चलाने वाला खास चूल्हा…

लगातार 5वीं बार “Best PRO Award” जीतकर रंजन सिन्हा ने रचा इतिहास

लगातार 5वीं बार “Best PRO Award” जीतकर रंजन सिन्हा ने रचा इतिहास

नालंदा में प्रजापति समाज की अहम बैठक, भवन निर्माण तेज करने का निर्णय

नालंदा में प्रजापति समाज की अहम बैठक, भवन निर्माण तेज करने का निर्णय

Leave a Comment