Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा में एस एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना सालाना जलसा

दरभंगा में एस एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना सालाना जलसा
---Advertisement---

Darbhanga News: दरभंगा जिले के करजापट्टी स्थित एस एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को सालाना जलसा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर, स्कूल के संस्थापक और अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर एस एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और इलाके के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

सालाना जलसे को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने छात्रों से अच्छी शिक्षा पर ध्यान देने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया, ताकि वे स्कूल, इलाके और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने सरकारी नियमों का पालन और अच्छी शिक्षा को तरक्की की नींव बताया।

ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाना नहीं है, बल्कि बौद्धिक विकास के जरिए परिवार और देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने समय का सही इस्तेमाल, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति लगन के महत्व पर ज़ोर दिया।

यह भी पढ़ें: दरभंगा यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना,FSL जांच जारी

स्कूल के डायरेक्टर डॉ. उपेंद्र कुमार ने कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता और टीचरों का सम्मान करते हैं, उनकी ज़िंदगी सफल होती है। उन्होंने बताया कि स्कूल इलाके में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था, और इसके छात्र अब देश की सेवा में योगदान दे रहे हैं, जो गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें: दरभंगा रेप-मर्डर कांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment