Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

TVK चीफ C. Joseph Vijay रविवार सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

TVK चीफ C. Joseph Vijay रविवार सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
---Advertisement---

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख C. Joseph Vijay अब राज्य की सत्ता संभालने जा रहे हैं। रविवार, 10 मई को विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस खबर के सामने आते ही राज्य भर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

सरकार बनाने का दावा पेश

शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों को समर्थन पत्र सौंपा. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी, जिसे विजय ने आसानी से हासिल कर लिया.

गौरतलब है कि 4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. पार्टी ने कुल 108 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गई. इसके बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं. कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों का समर्थन टीवीके को दिया, जबकि सीपीआई और सीपीआई (एम) ने भी 2-2 विधायकों के समर्थन की घोषणा की। वीसीके और आईयूएमएल ने भी शनिवार को अपने 2-2 विधायकों को समर्थन देकर जीत की राह आसान कर दी.

फोर पॉइंट रिजॉर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सरकार बनने से पहले महाबलीपुरम के फोर पॉइंट रिजॉर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. टीवीके के सभी विधायक यहीं ठहरे हुए हैं. पुलिस और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की राजनीतिक हलचल या विवाद की आशंका को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: कलयुग में सतयुग की शुरुआत? भाग-6 में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. फिल्मी दुनिया में सुपरस्टार की पहचान रखने वाले विजय अब राजनीतिक क्षेत्र में भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और चेन्नई में हर जगह जश्न का माहौल है.

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment