Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

मिथिला हाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं की पदयात्रा

मिथिला हाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं की पदयात्रा
---Advertisement---

Darbhanga News: दरभंगा (पूर्वी) जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के दाथ मिथिला हाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में और लोकसभा में इसके पारित न होने के विरोध में एक भव्य महिला जन आक्रोश सम्मेलन और पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरभंगा (पूर्वी) जिला अध्यक्ष आदरणीय विनय पासवान थे। कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखत परवीन और जिला मंत्री ममता देवी ने किया।

सैकड़ों महिलाओं की पदयात्रा

जन आक्रोश सम्मेलन में एकत्रित महिलाओं की भारी भीड़ ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश की आधी आबादी अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक और संगठित है। अपने संबोधन में दरभंगा पूर्व जिला अध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम राजनीतिक भागीदारी में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले लोग लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोककर अपने दोहरे मापदंड उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, उसके नेता राहुल गांधी और उसके सहयोगी दल लगातार महिलाओं का अपमान करते रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की नीतियां पाखंडी हैं! जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने हमेशा महिलाओं के पैर धोकर उनके सम्मान को बढ़ाया है! इस घटना के बाद एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें जन जागरूकता फैलाई गई और उनसे इस अधिनियम के समर्थन में एकजुट होने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के ‘4 बच्चे’ बयान पर मचा बवाल, मांझी ने दिया तगड़ा रिएक्शन

मिथिला हाट हुए इस कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रदीप प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राजभजन पासवान, चंदन ठाकुर, लाल मुखिया, प्रकाश कुमार सहनी, गंगा राम सहनी, आरती देवी, बबीता देवी, सुदामा देवी, बुच्ची देवी, सीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, रूपा देवी, पवन देवी, सोनिया देवी आदि सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment