Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद
---Advertisement---

Jharkhand Weather News: झारखंड में कड़ाके की ठंड ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी रांची में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर शुक्रवार को 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में पारा और गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

भीषण ठंड और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं पहले से चल रही हैं, उन्हें अपने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7°C

खास बात यह है कि मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां खेतों और खुले मैदानों में ओस की बूंदें जमती हुई देखी गईं। बोकारो में पारा दो डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि सुबह जमशेदपुर में विजिबिलिटी सिर्फ 700 मीटर और देवघर में 500 मीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: बिहार सरस मेला बना संस्कृति और स्वाद का संगम, 19 करोड़ से अधिक की बिक्री

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला में शनिवार तक शीतलहर जारी रहेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी, जिसके बाद तीन दिनों में तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी होगी।

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती हैं। विभाग ने कमजोर लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है और उनसे बेवजह घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: डॉ. झा बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment