Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

APJ Abdul Kalam के साथी Manas Bihari Verma को याद कर भावुक हुआ गांव

On: April 19, 2026 4:58 PM
Follow Us:
APJ Abdul Kalam के साथी Manas Bihari Verma को याद कर भावुक हुआ गांव
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Manas Bihari Verma Death Anniversary: भारतीय वैमानिकी वैज्ञानिक एवं पद्मश्री से सम्मानित मानस बिहारी वर्मा जी की 5वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बाउर (घनश्यामपुर प्रखंड) में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गांव में वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि

इस कार्यक्रम में भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला के महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. वर्मा जी (Manas Bihari Verma) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि बच्चों और युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी थे।

संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि मानस बिहारी वर्मा जी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के करीबी सहयोगी और मित्र रहे, जो उनके वैज्ञानिक योगदान की महत्ता को दर्शाता है।

बच्चों के लिए छोड़ा बड़ा सपना

वही पप्पू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बच्चों को विज्ञान और तकनीक के प्रति आकर्षित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

यह भी पढ़ें: TRE-4 Vacancy के लिए सड़कों पर उतरे लाखों अभ्यर्थी, छात्र नेता दिलीप ने किया अनशन

संजय सिंह पप्पू सिंह ने ये भी कहा कि स्व. वर्मा जी का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। उनके इसी सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. मानस बिहारी वर्मा जी के आदर्शों पर चलने और बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar TRE-4 Vacancy 2026: Good news for candidates, notification soon

Bihar TRE-4 Vacancy 2026: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, नोटिफिकेशन जल्द

Bihar MLC Election 2026: Elections announced for 9 seats, know the full schedule

Bihar MLC Election 2026: 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

Darbhanga News: आंधी में ढही 14 लाख की कब्रिस्तान दीवार, जांच की मांग तेज

Darbhanga News: आंधी में ढही 14 लाख की कब्रिस्तान दीवार, जांच की मांग तेज

LNMU UG Admission 2026: Enrollment starts in Government Degree College Sanahpur Singhwada

LNMU UG Admission 2026: राजकीय डिग्री कॉलेज सनहपुर सिंहवाड़ा में नामांकन शुरू

Darbhanga News: दरभंगा में घर के आंगन से चोरी हुई Pulsar बाइक, इलाके में दहशत

Darbhanga News: दरभंगा में घर के आंगन से चोरी हुई Pulsar बाइक, इलाके में दहशत

Donald Trump Iran Talks: “जल्दबाजी नहीं करेंगे”, न्यूक्लियर समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump Iran Talks: “जल्दबाजी नहीं करेंगे”, न्यूक्लियर समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान

Muzaffarpur Junction: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पॉलिटेक्निक छात्रों की भारी भीड़, हादसे का बढ़ा खतरा

Muzaffarpur Junction: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पॉलिटेक्निक छात्रों की भारी भीड़, हादसे का बढ़ा खतरा

Rajgir Malmas Mela 2026: High-tech arrangements for devotees at Rajgir Malmas Mela 2026

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर मलमास मेला 2026 में श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक व्यवस्था

Rashifal 25 May 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Rashifal 25 May 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Prashant Kishor Bihta Ashram: Jan Suraj's mission will run from here in Bihar

Prashant Kishor Bihta Ashram: यहीं से चलेगा जन सुराज का मिशन बिहार

Cricket News: Ranji player Akshay dies of heart attack during cricket match

Cricket News: क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक से रणजी खिलाड़ी अक्षय का निधन

दरभंगा में 9 करोड़ की लागत से बन रहा Light ROB, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

दरभंगा में 9 करोड़ की लागत से बन रहा Light ROB, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Leave a Comment