Darbhanga News: दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. बताया जा रहा है कि गांव की एक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं, दूसरा पक्ष इस आरोप को गलत बता रहा है और जमीन को अपनी निजी संपत्ति बता रहा है.
रास्ते पर कब्जे को लेकर हंगामा
मंगलवार शाम को विवाद तब बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहा-सुनी मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से कहा सुनी होने लगीं, जिससे इलाके में . स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े.
यह भी पढ़ें: पेयजल सभी घरों में अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें- डीएम कौशल कुमार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक जमीन और सड़क विवाद हिंसा का रूप लेता रहेगा.

















