Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा में सड़क अतिक्रमण पर बवाल, लालपुर में दो पक्ष भिड़े

दरभंगा में सड़क अतिक्रमण पर बवाल, लालपुर में दो पक्ष भिड़े
---Advertisement---

Darbhanga News: दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के नगर पंचायत सिंहवाड़ा में मुख्य सड़क की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को रोकने गई पुलिस के साथ एक पक्ष के लोगों ने बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

शांत करने के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार

पुलिस बल के सहयोग से विवाद को शांत किया गया है। बताया गया है कि अतरबेल भरवाड़ा पथ की सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला शांत करने के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार एवं धक्का-मुक्की की गई। विवाद कर रही महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। मामले को लेकर दो एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार लालपुर चौक से उत्तर सरकारी जमीन को लेकर शंकर भगत एवं दिग्विजय पांडे के बीच पुराना विवाद चल रहा है।

पक्ष के लोगों ने पुलिस को घेर लिया

पूर्व में दोनो पक्ष में हिंसक झड़प भी हुई थी। जिसके बाद दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि दिग्विजय पांडे की ओर से सूचना मिली थी कि उनकी झोपड़ी का टाट उखाड़कर दूसरे पक्ष के लोग अंदर रखा सामान ले गए हैं। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। आरोपी महिलाओं ने कपड़ा फाड़कर पुलिस को फंसाने की धमकी दी। मौके से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। उसके बाद थाना पर तीन महिलाओं ने आकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया।

आठ लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज

जिसके बाद महिला सिपाही की मदद से तीनों महिला को संरक्षण में लिया गया। बताया गया है कि इसी बीच एक महिला शौच के बहाने महिला सिपाही के संरक्षण से फरार हो गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर आठ लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं दिग्विजय पांडे पक्ष के आवेदन के आलोक में भी एक एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार, फूलबाबू भगत, मंजू देवी और सीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को जुवेनाइल में उपस्थित कराया जा रहा है। शांति बहाल रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: पेयजल सभी घरों में अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें- डीएम कौशल कुमार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment