Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bengal Elections 2026: जीत का गुलाल या इंतकाम का नंगा नाच?

On: May 8, 2026 11:18 AM
Follow Us:
Bengal Elections 2026: जीत का गुलाल या इंतकाम का नंगा नाच?
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bengal Elections 2026: “नफरत की लाठी तोड़ो, लालच का खंज़र फेंको…”1982 में फिल्म ‘देश प्रेमी’ के लिए रफ़ी साहब के गाए ये बोल आज 2026 के बंगाल में एक क्रूर मज़ाक लगते हैं। चुनाव खत्म हुए हफ़्तों बीत गए, गुलाल की रंगत धूल में मिल चुकी है, लेकिन ज़मीन पर अपनों के खून का दाग गहराता जा रहा है। यहाँ लोकतंत्र का जश्न अब ‘इंतकाम के उत्सव’ में बदल चुका है।

सिस्टम का सरेंडर: शुभेंदु के PA की हत्या

विपक्ष के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की बेरहमी से हत्या महज़ एक ‘क्राइम’ नहीं, बल्कि एक वीभत्स ‘पॉलिटिकल मैसेजिंग’ है। जब सत्ता की जंग वैचारिक धरातल छोड़ ‘तलवारों और बंदूकों’ पर उतर आए, तो समझ लीजिए लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर है। अगर रसूखदारों के करीबी सरेआम काट दिए जाएंगे, तो बीरभूम या कूचबिहार के उस आम कार्यकर्ता की क्या बिसात, जिसका ‘गुनाह’ सिर्फ अपनी पसंद का बटन दबाना था?

भूगोल नहीं, ‘पॉलिटिकल स्लॉटरहाउस’

बंगाल का नक्शा आज ज़िलों में नहीं, ‘खूनी ज़ोन’ में बंटा है:

  • बीरभूम-मुर्शिदाबाद: यहाँ बमों की गूँज सुबह की अज़ान और आरती से ज़्यादा लाउड है। दफ्तर नहीं, लोकतंत्र की बुनियाद रही ‘संवाद की चिता’ जल रही है।
  • 24 परगना: यहाँ ‘पलायन’ प्राकृतिक आपदा नहीं, थोपी गई मजबूरी है। अपने ही वतन में ‘रिफ्यूजी’ बनते लोगों का दर्द लिखने वाली स्याही सूख चुकी है।
  • नंदीग्राम-कूचबिहार: ये अब ‘परमानेंट बैटलफील्ड’ हैं, जहाँ पड़ोसी एक-दूसरे की आहट से सहम जाता है। अविश्वास का जहर इतना गहरा है कि भाईचारा अब बीते दौर की बात लगती है।

Bengal Elections 2026: डेथ वारंट बनता ‘मैन्डेट’

बंगाल में सत्ता का अर्थ अब ‘सेवा’ नहीं, विरोधियों का ‘सफाया’ हो गया है। चाय की टपरियों पर चर्चा विकास की नहीं, बल्कि इस खौफनाक सवाल की है कि “अगला नंबर किसका?” सबसे शर्मनाक है पुलिस की वह ‘सेलेक्टिव खामोशी’ जो सत्ता की चौखट पर नतमस्तक है। जब वर्दी किसी खास झंडे के रंग में रंग जाए, तो आम आदमी का सुरक्षा घेरा टूट जाता है।

यह भी पढ़ें: राजगीर मलमास मेला 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस

सिसकती विरासत टैगोर और सुभाष की मिट्टी को हम अपनों के ही खून से सींच रहे हैं। सरकारें आएंगी, मुख्यमंत्री बदलेंगे, लेकिन समाज का जो ताना-बाना आज झुलस रहा है, उसे रफू करने में सदियां लग जाएंगी। नफरत के सौदागरों ने दुकानें सजा ली हैं; अब प्रबुद्ध नागरिकों को जागना होगा। अगर बंगाल की ‘रूह’ ही मर गई, तो यह जीत का जश्न बंगाल के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Lucknow Coaching Centre Fire: Major incident at a coaching centre in Lucknow; probe ordered.

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसा, जांच के आदेश जारी

Sunday Lifestyle: When leisure peeked out from a cup of tea...

Sunday Lifestyle: जब चाय की प्याली से झांकती थी फुर्सत…

Darbhanga BJP News: Minister Lakhindra Paswan speaks in Darbhanga; development has reached the poor and the underprivileged.

Darbhanga BJP News: दरभंगा में बोले मंत्री लखींद्र पासवान, गरीबों और वंचितों तक पहुंचा विकास

PM Kisan 23rd Installment: Haven't received the installment in your account? Check these important steps immediately.

PM Kisan 23rd Installment: खाते में नहीं आई किस्त? तुरंत चेक करें ये जरूरी काम

Ranchi Yoga Day 2026: Grand event in Ranchi on International Yoga Day; thousands practiced yoga.

Ranchi Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

Delhi-NCR Weather Update: Alert issued for rain and strong winds in Delhi; relief from the heat expected.

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

NEET Admit Card Issue: Nagpur student allotted Abu Dhabi centre; Rahul Gandhi lashes out.

NEET Admit Card Issue: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी भड़के

8th Pay Commission Update: When will the new salary be implemented, and how much will the benefit be?

8th Pay Commission Update: कब लागू होगी नई सैलरी और कितना मिलेगा फायदा?

Darbhanga Airport Night Landing: Night landing operations to start soon at Darbhanga Airport.

Darbhanga Airport Night Landing: दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, जानिए बड़ा अपडेट

Rajya Sabha Election 2026: Parimal Nathwani's spectacular victory in the Jharkhand Rajya Sabha election.

Rajya Sabha Election 2026: झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की शानदार जीत

Minister Deepak Prakash: Will Deepak Prakash lose his ministerial post?

Minister Deepak Prakash: क्या जाएगी दीपक प्रकाश की मंत्री कुर्सी?

Hemant Cabinet Meeting: Cabinet meeting concludes; Hemant government approves 23 proposals.

Hemant Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक खत्म, हेमंत सरकार ने 23 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Leave a Comment