Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

राजगीर मलमास मेला 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस

राजगीर मलमास मेला 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस
---Advertisement---

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर मलमास मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. आरआईसीसी राजगीर में नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भरत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  बैठक में धर्मशाला संचालक, होटल मालिक, तांगा एसोसिएशन, ई-रिक्शा चालक, बैंक प्रतिनिधि, फुटपाथ दुकानदार, वार्ड पार्षद व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए. गौरतलब है कि 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक राजगीर में मलमास मेले का आयोजन किया जाएगा.

भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मकुंड में स्नान करने आते हैं. भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन विशेष सतर्क दिखा. जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और लाल लाइनिंग के बाद ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जायेगी. साथ ही एसडीएमए दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये.

होटल संचालकों को सीएनजी गैस कनेक्शन के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने तथा होटल परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाने को कहा गया. ई-रिक्शा की कलर कोडिंग और तांगा-ई-रिक्शा की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में होगा CPI-ML का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, INDIA गठबंधन के दिग्गज नेता होंगे शामिल

मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा. महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं सतत गश्त के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने नन्हे स्विमर ईशान सिंह को किया सम्मानित

राजगीर मलमास मेला 2026 के इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम , बिहारशरीफ, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर, विभिन्न स्टेक होल्डर्स यथा धर्मशाला संचालकों, होटल मालिकों, टांगा संघ के सदस्यों, वार्ड पार्षदों, बैंक प्रतिनिधियों, फुटपाथ दुकानदारों, तथा मेला आयोजन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

संजीव कुमार बिट्टु नालंदा की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment