Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

CM हेमंत सोरेन ने नन्हे स्विमर ईशान सिंह को किया सम्मानित

CM हेमंत सोरेन ने नन्हे स्विमर ईशान सिंह को किया सम्मानित
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने राज्य के होनहार बाल तैराक ईशान सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने सात वर्षीय ईशान सिंह से मुलाकात की और उनके साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ईशान को 5 लाख रुपये का चेक, एक स्मृति चिन्ह और एक शॉल भेंट किया।

भारत-श्रीलंका के बीच तैरकर बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, ईशान सिंह ने हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाक जलडमरूमध्य को पार करके इतिहास रच दिया है। महज सात साल की उम्र में उन्होंने लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरते हुए लगभग 29 किलोमीटर की दूरी तय की। इस उपलब्धि के बाद ईशान सिंह का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उनकी इस सफलता ने झारखंड का नाम रोशन किया है और इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

CM हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से ईशान सिंह ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेलों में ईशान की उपलब्धियां पूरे राज्य के लिए गर्व की बात हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ईशान सिंह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में होगा CPI-ML का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, INDIA गठबंधन के दिग्गज नेता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों को राज्य में तैराकी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ईशान सिंह के माता-पिता और उनके कोच को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment