Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला
---Advertisement---

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की गई. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने न सिर्फ लड़की के साथ मारपीट की बल्कि उसकी मां पर भी हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है.

आरोपियों ने मां-बेटी को पीटा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित एक बगीचे में शौच करने गयी थी. इसी बीच सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसी गांव के दो युवक प्रिंस कुमार यादव और नीतीश यादव ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. घटना के दौरान बच्ची जोर-जोर से शोर मचाने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए।

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह अपनी बेटी के साथ सिमरी थाना जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों और उनके साथियों ने मां-बेटी को घेर लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित भी किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके चेहरे पर थूककर अभद्र व्यवहार भी किया।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

हमले में घायल मां-बेटी को डायल 112 पुलिस की मदद से सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इस मामले में पीड़िता की मां ने सिमरी थाने में दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में प्रिंस कुमार यादव, नीतीश यादव, रामप्रकाश यादव, राम अवेश यादव व मोहन यादव समेत छह लोगों को नामजद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Malmas Mela 2026: मलमास मेला 2026 को लेकर राजगीर प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कोयला मंत्री से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, जानिए क्या हुई बात

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment