Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

केंद्रीय कोयला मंत्री से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, जानिए क्या हुई बात

केंद्रीय कोयला मंत्री से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, जानिए क्या हुई बात
---Advertisement---

झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन, गैस रिसाव, विस्थापन और क्षतिग्रस्त धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय मंत्री से की बड़ी मांग

बैठक के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने मंत्री जी को बताया कि केंदुआ और आसपास के खनन प्रभावित क्षेत्रों में बार-बार हो रही भूस्खलन और गैस रिसाव की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। कई परिवार जोखिम में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने आगे बताया कि कतरास के सोनारडीह क्षेत्र में भी भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। रागिनी सिंह ने यह भी बताया कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क के बंद होने से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चे, मरीज, कामकाजी लोग और व्यापारी लंबे वैकल्पिक रास्तों से जाने के लिए मजबूर हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

रोड बंद होने से बढ़ी परेशानी

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि वे भूस्खलन और गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण करें और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी मांग की कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की मरम्मत करके उसे जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जाए।

यह भी पढ़ें: मासिक धर्म बार-बार हो रहे हैं अनियमित? जरूर पढ़ें ये जरूरी हेल्थ रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विधायक को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के समन्वय से जल्द ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा को लेकर रांची में सख्त सुरक्षा, परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW वारंट में तीन वारंटी गिरफ्तार

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment