Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
---Advertisement---

Darbhanga Political News: सीपीआई (एमएल) का 12वां राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित किया जायेगा. यह सम्मेलन लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड के सभागार में होगा, जिसमें राज्य भर से करीब एक हजार प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अतिथि भाग लेंगे. सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन

तमिलनाडु से कॉमरेड वी शंकर केंद्रीय समिति के पर्यवेक्षक के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में तीनों दिन सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य मौजूद रहेंगे और राजनीतिक दिशा तय करेंगे. सम्मेलन स्थल का नामकरण भी खास तरीके से किया गया है. इसका नाम रेणु नागार्जुन नगर, रामदेव वर्मा-लक्ष्मी पासवान सभागार और मधु मिश्रा-दयमंती सिन्हा-शहीदा खातून मंच रखा गया है.

दीपांकर भट्टाचार्य होंगे शामिल

सम्मेलन के पहले दिन यानी 16 मई को खुला अधिवेशन आयोजित होगा। दरभंगा के इस अधिवेशन में राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मांगनी लाल मंडल, राजेश राम, आई पी गुप्ता, बाल गोबिंद बिंद, उमेश सहनी, रामनरेश पांडे, ललन चौधरी, सांसद राजाराम सिंह और सुदामा प्रसाद समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी की ओर से शहर के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन की तैयारी के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीआई (एमएल) पोलित ब्यूरो सदस्य और मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में छात्रों और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में छात्रों-युवाओं पर कथित बर्बर लाठीचार्ज और प्रवासी मजदूरों की हत्या जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. धीरेंद्र झा ने कहा कि सम्मेलन में ‘बुलडोजर राज’ के खिलाफ प्रतिरोध की रणनीति भी बनायी जायेगी. इस दौरान जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें: सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

यह भी पढ़ें: दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment