Bihar Minister Bungalow: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर दिये गये हैं. कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में आवास आवंटन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मिले बंगले को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
बिहार मंत्रियों के नए बंगले तय
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. यह वही बंगला है जिसे पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए आरक्षित माना जाता था. ऐसे में निशांत कुमार को इस महत्वपूर्ण पते पर आवास मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित बंगला दिया गया है. इसी परिसर में मंत्री संजय कुमार सिंह को भी आवास आवंटित किया गया है. हार्डिंग रोड एक बार फिर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों का अड्डा बन गया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 5 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास दिया गया है. वहीं उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव 1 स्ट्रैंड रोड स्थित अपने पुराने बंगले में ही रहेंगे.
सरकार ने कई पुराने मंत्रियों के आवासों में कोई बदलाव नहीं किया है. श्रवण कुमार को 12 नेहरू पथ स्थित पुराना बंगला दोबारा आवंटित किया गया है। अशोक चौधरी अपने पुराने आवास 2 पोलो रोड में ही रहेंगे. वहीं लेशी सिंह को 15 सर्कुलर रोड का बंगला दोबारा मिल गया है. मंत्री श्रेयसी सिंह को 4 स्ट्रैंड रोड, दिलीप जयसवाल को 2 स्ट्रैंड रोड और विजय कुमार सिन्हा को 3 स्ट्रैंड रोड पर बंगला आवंटित किया गया है.
सियासी गलियारों में हलचल
इसके अलावा मंत्री संजय सिंह टाइगर को गर्दनीबाग स्थित मशहूर डुप्लेक्स बंगला दिया गया है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बंगला आवंटन सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि इसे शक्ति संतुलन और राजनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत भी माना जाता है।
यह भी पढ़ें:
- Rashifal 12 May 2026: 12 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
















