Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

हेमंत सरकार के खिलाफ झारखंड बीजेपी का बड़ा ऐलान, इस मुद्दे पर होगा आंदोलन

On: May 14, 2026 11:59 PM
Follow Us:
हेमंत सरकार के खिलाफ झारखंड बीजेपी का बड़ा ऐलान, इस मुद्दे पर होगा आंदोलन
---Advertisement---
Advertisement
Ad

BJP Core Committee Meeting: गुरुवार देर शाम रांची में झारखंड बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी

बैठक के बाद जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. कोर कमेटी में लिए गए निर्णयों को संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगी।

बैठक में एसआईआर पर भी चर्चा हुई. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार की गतिविधियों पर भाजपा की नजर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से भी लगातार बैठकें की जा रही हैं, ऐसे में बीजेपी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे.

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा

बीजेपी ने खासकर किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरने का फैसला किया है. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. इसके अलावा धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये देने का सरकार का वादा भी पूरा नहीं हुआ. बीजेपी का कहना है कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और अब इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

इसके साथ ही मातृशक्ति वंदन कानून, बिजली-पानी संकट और भूमि म्यूटेशन जैसी समस्याओं पर भी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार समाधान देने में नाकाम हो रही है. बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hul Diwas 2026: The spark of 'Hul' against exploitation remains alive even today – CM Hemant Soren.

Hul Diwas 2026: शोषण के खिलाफ हूल की चिंगारी आज भी जिंदा है- CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Voter List Update 2026: BLOs to visit homes starting June 30; find out what needs to be done.

Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, जानें क्या करना होगा

Jharkhand Monsoon News: Monsoon makes a dramatic entry in Jharkhand; check the IMD's warning.

Jharkhand Monsoon News: झारखंड में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, जानिए IMD की चेतावनी

Jharkhand Hockey: Daughters of Jharkhand selected for the Indian Junior Women's Hockey Team.

Jharkhand Hockey: झारखंड की बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित

BSSC Exam Date 2026: Exam not held even after 34 months; student leader warns of agitation.

BSSC Exam Date 2026: 34 महीने बाद भी नहीं हुआ परीक्षा, छात्र नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

Brain Malaria: Panic in Potka, Jharkhand due to brain malaria; know the symptoms.

Brain Malaria: झारखंड के पोटका में ब्रेन मलेरिया से हड़कंप, जानिए लक्षण

Jharkhand Teacher Recruitment 1,042 Assistant Teachers in Jharkhand receive appointment letters.

Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

Modi Cabinet Expansion Which ministers in the Modi government might lose their posts

Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार में इन मंत्रियों की जाएगी कुर्सी?

Big Laughter Fest was organised in a grand manner, Pratap Faujdar and Hemant Pandey enthralled the audience.

Big Laughter Fest का शानदार आयोजन, प्रताप फौजदार और हेमंत पांडे ने बांधा समां

Mukesh Sahani House Arrest: Mukesh Sahani under 'house arrest'; calls it an undeclared emergency in UP.

Mukesh Sahani House Arrest: मुकेश सहनी ‘हाउस अरेस्ट’ बोले- यूपी में अघोषित आपातकाल

Darbhanga BJP News: Minister Lakhindra Paswan speaks in Darbhanga; development has reached the poor and the underprivileged.

Darbhanga BJP News: दरभंगा में बोले मंत्री लखींद्र पासवान, गरीबों और वंचितों तक पहुंचा विकास

Khunti Encounter News: Early morning encounter in Khunti; militant Shravan Das admitted to RIMS.

Khunti Encounter News: खूंटी में सुबह-सुबह मुठभेड़, उग्रवादी श्रवण दास रिम्स में भर्ती

Leave a Comment