Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Minor Girl Pregnancy: गिरिडीह में 15 साल की लड़की बनी मां, जांच शुरू

On: May 23, 2026 12:15 AM
Follow Us:
Minor Girl Pregnancy: गिरिडीह में 15 साल की लड़की बनी मां, जांच शुरू
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Minor Girl Pregnancy: झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14-15 साल की नाबालिग लड़की ने अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद परिजन नवजात को वहां से छोड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस पहुंच गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान उसे बाथरूम जाना पड़ा, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। बाथरूम में प्रसव की सूचना मिलते ही अस्पताल की महिला स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंची और मां और नवजात दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.

Minor Girl Pregnancy: नाबालिग मां बनी

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रदीप बैठा के निर्देश पर तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी और जच्चा-बच्चा को चैताडीह स्थित मातृ एवं शिशु इकाई में भर्ती कराया गया.

डॉ. प्रदीप बैठा ने बताया कि नाबालिग की उम्र करीब 14 साल बताई जा रही है और फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से समय पर इलाज संभव हो सका. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉ बिमल कुमार ने जांच के निर्देश दिये हैं. इस बीच सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने को कहा गया है.

नवजात को छोड़ भागने की कोशिश

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस ने एक महिला अधिकारी के जरिए पीड़िता का बयान दर्ज कराया है. साथ ही थाना प्रभारी अमन कुमार को गांव भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई और इस मामले में कौन जिम्मेदार है.

कानून के मुताबिक मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकती है. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में दिन भर चर्चा का माहौल रहा. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस और प्रशासन अब पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गया है.

यह भी पढ़ें:

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rampur Firing Case: Mukesh Sahani arrives in Palamu; gives police 15 days regarding the Rampur firing incident.

Rampur Firing Case: पलामू पहुंचे मुकेश सहनी, रामपुर गोलीकांड मामले में पुलिस को दिए 15 दिन

Ranchi Shooting Range: CM Hemant Soren conducts a surprise inspection of the Khelgaon Shooting Range.

Ranchi Shooting Range: खेलगांव शूटिंग रेंज का CM हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण

Bihar Panchayat Tax: Plans underway to collect ₹1,200 tax from every household in Bihar; Minister expresses objection.

Bihar Panchayat Tax: बिहार के हर घर से ₹1200 टैक्स वसूलने की तैयारी, मंत्री ने जताई आपत्ति

Jaya Kishori Katha Ranchi: 3-day Shri Krishna Katha Festival of Jaya Kishori in Ranchi

Jaya Kishori Katha Ranchi: रांची में जया किशोरी का 3 दिवसीय श्रीकृष्ण कथा महोत्सव

Jharkhand Rain Update: Alert of heavy rain in 8 districts including Ranchi, Gumla, Palamu

Jharkhand Rain Update: रांची, गुमला, पलामू समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Grand inauguration of Aesthetic Arts Skin & Laser Centre in Darbhanga.

दरभंगा में Aesthetic Arts Skin & Laser Centre का भव्य शुभारंभ

Jharkhand AI Policy 2026: Hemant Soren to present the vision for a 'Digital Jharkhand' in Delhi.

Jharkhand AI Policy 2026: दिल्ली में हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल झारखंड का विजन

Jharkhand Monsoon Update: Heavy rain warning for several districts, including Ranchi.

Jharkhand Monsoon Update: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Durand Cup 2026 Schedule: Durand Cup to be held in Ranchi for the first time; check the full schedule.

Durand Cup 2026 Schedule: रांची में पहली बार होगा डूरंड कप, जानें पूरा शेड्यूल

JPSC Result 2026: Forest Range Officer Main Exam result released.

JPSC Result 2026: वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

Jairam Mahato News: Jairam Mahato opposes the Jharkhand government's decision.

Jairam Mahato News: झारखंड सरकार के फैसले पर जयराम महतो का विरोध

Jharkhand News: Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore returns his entire security detail.

Jharkhand News: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई पूरी सुरक्षा

Leave a Comment