Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Veena Vatika: वीणा वाटिका में भव्य विश्वकर्मा पूजा, पहुंचे कई दिग्गज नेता

उत्तरी बिहार में एक बड़े और आधुनिक टाउनशिप के तौर पर विकसित हो रहे प्रोजेक्ट 'वीणा वाटिका' में बाबा विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, समाज और व्यापार जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Veena Vatika: वीणा वाटिका में भव्य विश्वकर्मा पूजा, पहुंचे कई दिग्गज नेता
---Advertisement---

Veena Vatika: उत्तरी बिहार में एक बड़े और आधुनिक टाउनशिप के तौर पर विकसित हो रहे प्रोजेक्ट ‘वीणा वाटिका’ में बाबा विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, समाज और व्यापार जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र व प्रोजेक्ट की तरक्की और खुशहाली की कामना की गई।

Veena Vatika: वीणा वाटिका में जुटे दिग्गज नेता

कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, मधुबनी सांसद अशोक यादव, अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा और बेनीपुर विधायक विनय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा, पूजा समारोह में प्रोजेक्ट डेवलपर K.K.T. कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारियों के साथ-साथ शहर और मिथिला के विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

वही उद्घाटन समारोह के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर, डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर और अभिषेक पुष्प, तथा ज़मीन के मालिक बद्री पूर्वे और राजा राम पूर्वे शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वीणा वाटिका प्रोजेक्ट और इसके निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

भाई वीरेंद्र के बयान पर मंत्री मदन सहनी का पलटवार

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री मदन सहनी से राजद विधायक भाई वीरेंद्र के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने दो दिन पूर्व राजद के साथ सरकार बनाने की संभावनाओं की बात कही थी। इस पर मदन सहनी ने कहा कि भाई वीरेंद्र के बयान का दूर-दूर तक कोई औचित्य या संभावना नहीं है। उन्होंने इसे उनकी “बचकानी हरकत” करार दिया।

मदन साहनी ने कहा कि JD(U) अभी NDA के साथ है और बिहार में NDA की लीडरशिप में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फ़ैसले के मुताबिक, वे NDA परिवार का हिस्सा हैं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लीडरशिप में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, बिहार में हर तरह का विकास हो रहा है और वे भविष्य में भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

मदन सहनी ने साफ किया JDU का रुख

भाई वीरेंद्र पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि वे अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र अक्सर अपने ही नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलते हैं और उन्हें सलाह देते रहते हैं। मदन सहनी ने कहा कि भाई वीरेंद्र विधानसभा सदस्य के बजाय एक सलाहकार की तरह ज़्यादा काम करते हुए दिखते हैं।

उन्होंने फिर से कहा कि RJD के साथ सरकार बनाने के बारे में भाई वीरेंद्र के बयान का मौजूदा राजनीतिक माहौल में कोई आधार नहीं है। कार्यक्रम के दौरान बाबा विश्वकर्मा की पूजा के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र और उससे जुड़े श्रमिकों के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें:  MS Dhoni Defamation Case: मानहानि मामले में MS Dhoni को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2026: बाबा बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण किसने किया? जानिए रोचक कहानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Veena Vatika: वीणा वाटिका में भव्य विश्वकर्मा पूजा, पहुंचे कई दिग्गज नेता”

Leave a Comment