Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

मजदूर दिवस पर छपरा में जागरूकता शिविर, श्रमिकों को बताए गए उनके कानूनी अधिकार

मजदूर दिवस पर छपरा में जागरूकता शिविर, श्रमिकों को बताए गए उनके कानूनी अधिकार
---Advertisement---

Labour Day 2026: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से प्रभावी कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकार, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की पहल की गयी.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पुनीत कुमार गर्ग ने कहा, “मजदूर समाज की रीढ़ हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करना और न्याय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जागरूकता सशक्तिकरण के लिए पहला कदम है।”

सचिव सह एसीजेएम राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “कानून सबके लिए बराबर है. हम श्रमिक वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें शोषण से बचाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं.” मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परिषद (एलएडीसीएस) पूर्णेंदु रंजन ने कहा, “मुफ्त कानूनी सहायता सिर्फ एक सुविधा नहीं है बल्कि जरूरतमंदों का अधिकार है। डालसा हर जरूरतमंद मजदूर के साथ खड़ा है।”

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुधा कुमारी ने अपने बयान में कहा, “श्रमिकों को न्याय दिलाना न केवल अदालत की जिम्मेदारी है, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। यदि कोई श्रमिक अपने अधिकारों से वंचित है, तो उसे आगे आना चाहिए और बिना किसी डर के कानूनी सहायता लेनी चाहिए। न्याय प्रणाली उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”श्रम अधीक्षक देवेन्द्र कुमार प्रभाकर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है, जब श्रमिक अपने अधिकार एवं निबंधन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक हों।

मजदूर दिवस के अवसर पर बोलते हुए, डॉ. अमित रंजन, रिटेनर वकील, डालसा सारण ने कहा, “प्रत्येक मजदूर को यह जानना होगा कि वे न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल सुरक्षा और सम्मानजनक उपचार के हकदार हैं। वे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया और निःशुल्क सहायता के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जाले भरवाड़ा पथ पर दर्दनाक हादसा, ससुर-दामाद की मौके पर मौत

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डालसा सारण बेंच के लिपिक नजरे इमाम, कर्मी धर्मेंद्र कुमार एवं पीएलवी मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुमारी उषा कुशवाहा ने किया। यह जागरूकता शिविर न केवल श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम बना, बल्कि न्याय और समानता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

अंत में सचिव, सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम जनता से अपील की है कि 9 मई 2026 को छपरा सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठायें और अपने लंबित मामलों का नि:शुल्क एवं शीघ्र आपसी सहमति से निपटारा करायें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment