Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bhojpuri Trailer: काजल राघवानी की ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज

Bhojpuri Trailer: काजल राघवानी की ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज
---Advertisement---

Bhojpuri Trailer: लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म पिया का घर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। SRK म्यूज़िक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, सास-बहू के बीच की क्लासिक नोक-झोंक और बदलते सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसमें हॉरर का तड़का भी लगाया गया है। ट्रेलर के रिलीज़ होने से फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

Bhojpuri Trailer: सास-बहू की कहानी में हॉरर का तड़का

फिल्म में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में काजल का खास अंदाज़ और दमदार एक्टिंग दिखाई देती है। कहानी पारिवारिक रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनात्मक बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह है कि पारिवारिक कहानी में हॉरर का तड़का भी लगाया गया है, जिससे फिल्म को एक अलग पहचान मिलती है।

फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर रौशन सिंह ने कहा कि पिया का घर सिर्फ़ मनोरंजन ही नहीं देती, बल्कि यह रिश्तों की अहमियत और समय के साथ उनमें आने वाले बदलावों को भी दिखाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक काजल राघवानी समेत पूरी कास्ट की परफ़ॉर्मेंस को पसंद करेंगे।

वहीं, एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इस फ़िल्म को अपने लिए बहुत खास बताया और कहा कि इसकी कहानी परिवार और रिश्तों पर आधारित है। फ़िल्म में सास-बहू के रिश्ते के उतार-चढ़ाव और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस फ़िल्म पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद बरसाएंगे।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood 2026: नेपाल की विनाशकारी बाढ़ से बिहार-झारखंड में बढ़ी चिंता

काजल राघवानी के अंदाज़ ने जीता दिल

संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पिया का घर’ में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय के साथ पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, ​​संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनीता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता और खुशी सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस फ़िल्म की को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर. सिंह हैं। इसकी पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा ने तैयार किया है। गाने के बोल मनोज भावुक, धर्म हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं। क्रू में राज ठाकुर (DOP), संतोष हरवाडे (एडिटिंग), प्रवीण शेलार (कोरियोग्राफी) और असलम सुरती (बैकग्राउंड म्यूज़िक) शामिल हैं। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम हमिंग बर्ड VFX ने संभाला है। रंजन सिन्हा इस फ़िल्म के PRO हैं। SRK म्यूज़िक के बैनर तले बनी ‘पिया का घर’ भोजपुरी सिनेमा में हॉरर और एंटरटेनमेंट के साथ पारिवारिक कहानी का एक और नया और अनोखा मिश्रण पेश करती है।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में 626 मौतें, हजारों लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Bhojpuri Trailer: काजल राघवानी की ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज”

Leave a Comment