Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर आज? कभी भी हो सकता ऐलान

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर आज? कभी भी हो सकता ऐलान
---Advertisement---

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में लंबे समय से लंबित कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गये. रविवार को उनकी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री बनने के बाद अमित शाह से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी.

बिहार में जल्द बनेगी नई कैबिनेट

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि लंबे समय से लंबित प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और जल्द ही मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है। बैठक में सरकार के आगे के एजेंडे, संगठनात्मक संतुलन और राज्य-केंद्र समन्वय पर भी चर्चा होने की संभावना है. साथ ही बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इस मुलाकात को राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी वक्त नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है.

Bihar Cabinet Expansion: बैठक के बाद कभी भी हो सकता ऐलान

इसे लेकर पार्टी और सरकार दोनों ही स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और सभी की निगाहें इस फैसले पर टिकी हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की. माना जा रहा है कि इस दौरान कैबिनेट विस्तार और संभावित नामों को लेकर भी चर्चा हुई, जिससे पता चलता है कि फैसले में सभी प्रमुख नेताओं की अहम भूमिका है.

यह भी पढ़ें: AV Signature Residency ने रचा इतिहास, समय से पहले मिली फ्लैट की चाबी

एनडीए के संभावित मंत्रियों के नामों पर मंथन चल रहा है. नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों को ध्यान में रखा जा रहा है. इस बार युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिल सकता है और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है. बैठक के बाद जल्द ही नई कैबिनेट की तस्वीर साफ हो सकती है.

यह भी पढ़ें: धनबाद के मुनीडीह वाशरी में दर्दनाक दुर्घटना, 4 मजदूरों की मौत

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment