Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

टीआरई-4 वैकेंसी पर अभ्यर्थियों का आंदोलन, 16 फरवरी को मार्च

टीआरई-4 वैकेंसी पर अभ्यर्थियों का आंदोलन, 16 फरवरी को मार्च
---Advertisement---

Teacher Recruitment News: बीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी नही आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों मे नाराजगी सामने आने लगी है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने टीआरई-4 अभ्यर्थियों के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आंदोलन का आह्वान किया। दिलीप कुमार ने कहा कि दो दिन पहले बीपीएससी द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है लेकिन उसमें टीआरई-4 का कोई जिक्र नहीं है।

इस वजह से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के मन में निराशा है। लाखों शिक्षक अभ्यर्थी टीआरई-4 के शीघ्र विज्ञापन के लिए अब 16 फरवरी को पटना कॉलेज से आंदोलन करेंगे और विधानसभा मार्च निकाल विधानसभा का घेराव करेंगे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वार्ड 32 से रश्मि राज उर्फ सैंकी राज ने दाखिल किया नामांकन

पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले कहा गया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। पिछले एक साल से कभी एक लाख बीस हजार तो कभी एक लाख, कभी नब्बे हजार तो कभी अस्सी हजार सीटों पर टीआरई-4 की वैकेंसी आने की बात सरकार द्वारा कही जा रही थी। इसके बावजूद अभी तक वैकेंसी नही आई है। इसीलिए अब हमलोग आंदोलन के लिए मजबूर हैं।

हजारों अभ्यर्थियों पर असर

जनवरी के प्रारंभ मे भी शिक्षा मंत्री द्वारा जनवरी अंत तक विज्ञापन जारी होने की बात कही गई। लेकिन अभी तक विज्ञापन जारी नही हुआ है और बीपीएससी द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में टीआरई-4 का कोई जिक्र नहीं है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बार-बार टीआरई-4 अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया। विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: विश्व कैंसर दिवस पर एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम

अब आंदोलन ही एक रास्ता बचा है। इसीलिए मजबूर होकर सभी टीआरई-4 अभ्यर्थियों द्वारा 16 फरवरी को आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ न्याय करते हुए सभी रिक्त पदों पर वादे के अनुसार टीआरई-4 का विज्ञापन अति शीघ्र जारी करवा दीजिए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार के आंदोलन में अभी तक के आंदोलनों से कई गुणा अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment