Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सीताराम के उद्घोष से गूंजा चकबैरिया, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

On: April 19, 2026 2:06 PM
Follow Us:
सीताराम के उद्घोष से गूंजा चकबैरिया, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar News: पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत चकबैरिया गांव में महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ और सूर्य मंदिर में सूर्यदेव की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में लीन हो गया। आज से नौ फरवरी तक आयोजित महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ और सूर्य मंदिर में सूर्यदेव की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही हैं। महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही सात दिनों तक चलने वाले प्रवचन कार्यक्रम के पहले दिन जीयर स्वामी की ओजस्वी वाणी से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा।

वही पहले दिन के प्रवचन में जीयर स्वामी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्श जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सीताराम का नाम केवल जप नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है. सीताराम का स्मरण करने से मन शुद्ध होता है, विचार पवित्र होते हैं और जीवन को सही दिशा मिलती है। स्वामी जी ने कहा कि राम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा के प्रतीक हैं, वहीं माता सीता त्याग, सहनशीलता और नारी शक्ति की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं।

श्री राम का उदघोष

प्रवचन के दौरान जैसे ही स्वामी जी ने “सीताराम सीताराम जय सियाराम” और “राम राम जय जय राम” का उद्घोष कराया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। नर, नारी, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से चकबैरिया गांव में धार्मिक मेले जैसा दृश्य बन गया। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के सातों दिन जीयर स्वामी का प्रवचन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में लगातार धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू, दमदार अभिनय की उम्मीद

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना की गई है। आयोजकों ने बताया कि आज विशाल कलश शोभायात्रा का भी कार्यक्रम है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महायज्ञ को लेकर पूरे गांव को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे भंडारे की व्यवस्था की गई है।

आयोजन सफल बनाने में जुट भक्त

महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव के लोग दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं. विक्की सिंह, परमात्मा सिंह, राजीव रंजन सिंह, सुनील सिंह, मंटू सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, चुचु सिंह, अरविन्द सिंह उर्फ विनय सिंह और सोनू सिंह सहित अन्य ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पहले दिन के प्रवचन से यह स्पष्ट हो गया है कि चकबैरिया गांव में आने वाले सात दिन भक्ति, राम नाम और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में पैसों के लेन-देन को लेकर हरिनगर में झगड़ा,12 हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट की बदलेगी तस्वीर, सब कुछ होगा हाईटेक

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट की बदलेगी तस्वीर, सब कुछ होगा हाईटेक

दरभंगा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन तेज

दरभंगा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन तेज

अलीनगर में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज, DM ने किया निरीक्षण

अलीनगर में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज, DM ने किया निरीक्षण

दरभंगा में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 4 मई से शुरू दावा-आपत्ति

दरभंगा में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 4 मई से शुरू दावा-आपत्ति

Triple Murder Case: कपिलेश्वर सिंह की अग्रिम जमानत खारिज, बढ़ी मुश्किलें

Triple Murder Case: कपिलेश्वर सिंह की अग्रिम जमानत खारिज, बढ़ी मुश्किलें

दरभंगा में ‘करियर सह शिक्षा मेला’ का धमाकेदार आयोजन, 20+ यूनिवर्सिटी- कॉलेज हुए शामिल

दरभंगा में ‘करियर सह शिक्षा मेला’ का धमाकेदार आयोजन, 20+ यूनिवर्सिटी- कॉलेज हुए शामिल

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में “जल जीवन हरियाली दिवस” पर बड़ी पहल

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में “जल जीवन हरियाली दिवस” पर बड़ी पहल

बिहार में इस दिन भव्य मंत्रिमंडल विस्तार, जीवेश कुमार बन सकते हैं मंत्री?

बिहार में इस दिन भव्य मंत्रिमंडल विस्तार, जीवेश कुमार बन सकते हैं मंत्री?

दरभंगा लालबाग में Spykar का एक्सक्लूसिव मेन्स वियर शोरूम शुरू

दरभंगा लालबाग में Spykar का एक्सक्लूसिव मेन्स वियर शोरूम शुरू

हर प्रखंड की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, DM कौशल कुमार दिए निर्देश

हर प्रखंड की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, DM कौशल कुमार दिए निर्देश

‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर आज? कभी भी हो सकता ऐलान

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर आज? कभी भी हो सकता ऐलान

Leave a Comment