Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Coal Mine Accident: बाघमारा में चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत, रेस्क्यू जारी

रविवार सुबह बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी रोड में हुई हैं। वही अचानक चाल धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Coal Mine Accident
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान क्या हुआ?
  • चाल धंसने से कितने लोगों की मौत की खबर है?
  • कोयला लेने गई थीं महिलाएं, तभी कैसे हुआ हादसा?
  • मलबे में कितने लोगों के दबे होने की आशंका है?
  • घायलों को अस्पताल पहुंचाने में क्या हुआ?

Coal Mine Accident: रविवार सुबह बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी रोड में हुई हैं। वही अचानक चाल धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Coal Mine Accident: कोयला लेने गई थीं महिलाएं

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने खुद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने मलबे से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा अवैध कोयला खनन की वजह से हुआ। हालांकि, मलबे में अभी कितने लोग फंसे हैं, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच, कटरासगढ़ राजबाड़ी इलाके के केवट कुल्ही निवासी भरत सोनी की पत्नी सीमा ने घटना के बारे में जानकारी दी। सीमा के अनुसार, चार महिलाएं ईंधन के लिए कोयला इकट्ठा करने गई थीं। अचानक ऊपर से ज़मीन धंस गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें मोटरसाइकिल से प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश की। रास्ते में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में सीमा देवी भी घायल हो गईं और उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य अभी चल रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों की संख्या और घटना की पूरी जानकारी के बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

यह घटना एक बार फिर गैर-कानूनी कोयला खनन के दौरान सुरक्षा उपायों और इंसानी जान को होने वाले खतरों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हादसे की असली वजह और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान घटना की प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: Tata Sons IPO: टाटा संस को RBI से झटका या फ़ायदा? कब तक आएगा IPO?

यह भी पढ़ें: Lodna Dhanbad: धनबाद में अचानक धंसी जमीन, बरारी बस्ती पर मंडराया खतरा

Shalini Sinha

Shalini Sinha is a Bihar & Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform,Voice over artist And Digital Anchoring Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Coal Mine Accident: बाघमारा में चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत, रेस्क्यू जारी”

Leave a Comment