Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट की बदलेगी तस्वीर, सब कुछ होगा हाईटेक

On: May 6, 2026 11:16 PM
Follow Us:
Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट की बदलेगी तस्वीर, सब कुछ होगा हाईटेक
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गयी है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट परिसर के अंदर और मुख्य द्वार के बाहर व्यापक सुधार कार्य किये जा रहे हैं. इस पहल के तहत आधुनिक यात्री शेड, पेयजल, शौचालय और व्यवस्थित वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Darbhanga Airport पर यात्रियों के लिए नई सुविधाओं की तैयारी

यह जानकारी स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान दी. उन्होंने एयरपोर्ट परिसर और मुख्य गेट के बाहर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश भी दिये. निरीक्षण के दौरान सांसद ने एयरपोर्ट गेट के बाहर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश देते हुए साफ कहा कि सफाई के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

एयरपोर्ट पर अब इंटरनेशनल जैसी सुविधाएं

सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट राजस्व वसूली और यात्रियों की संख्या के मामले में पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा भावना से कार्य करने के निर्देश दिये। सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया. एयरपोर्ट टर्मिनल के निकास द्वार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से दिल्ली मोड़ तक 24 घंटे पुलिस निगरानी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन तेज

इसके अलावा अधिकारियों को हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए प्रस्तावों का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया गया है. आगामी बैठक में यात्रियों व शहर के बुद्धिजीवियों से मिली शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. इस निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट निदेशक डॉ. दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. दरभंगा एयरपोर्ट के इस विकास से आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: अलीनगर में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज, DM ने किया निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संस्कृत शोध संस्थान के निर्माण कार्यों का DM कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

संस्कृत शोध संस्थान के निर्माण कार्यों का DM कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

NEET UG 2026 Paper leak: NTA ने परीक्षा की रद्द, CBI करेगी जांच

NEET UG 2026 Paper leak: NTA ने परीक्षा की रद्द, CBI करेगी जांच

दरभंगा समेत बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दरभंगा समेत बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बिहार में मंत्रियों का बंगला आवंटन, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा आवास?

बिहार में मंत्रियों का बंगला आवंटन, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा आवास?

30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दरभंगा के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, क्लासरूम में गाय और बाहर खड़े छात्र

दरभंगा के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, क्लासरूम में गाय और बाहर खड़े छात्र

पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री कुशवाहा, बेरोजगार युवाओं को दिया बड़ा भरोसा

पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री कुशवाहा, बेरोजगार युवाओं को दिया बड़ा भरोसा

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

Leave a Comment