Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Daroga Exam 2026: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा कैंसिल, नई तारीख बाद में

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। 1,799 दारोगा (SI) की भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा जो मूल रूप से 27 मई 2026 को दो पालियों में होनी थी. उसे रद्द कर दिया गया है।

Daroga Exam 2026: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा कैंसिल, नई तारीख बाद में
---Advertisement---

Daroga Exam 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। 1,799 दारोगा (SI) की भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा जो मूल रूप से 27 मई 2026 को दो पालियों में होनी थी. उसे रद्द कर दिया गया है। आयोग ने बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी की। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की नई तारीख और आगे की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें। परीक्षा रद्द होने के बाद उम्मीदवारों को 1,799 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में फिर से शामिल होना होगा।

Daroga Exam 2026: मुख्य लिखित परीक्षा में 10,759 अभ्यर्थी हुए थे सफल

असल में 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा के नतीजे 19 जून 2026 को घोषित किए गए, जिसमें कुल 10,759 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रश्न-पत्र व OMR शीट से जुड़ी सामग्री के वायरल होने के दावों के कारण उम्मीदवारों के बीच सवाल उठने लगे।

खबर है कि परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्न-पत्र और OMR शीट की तस्वीरें सामने आने लगीं। वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र से अपनी OMR शीट की कार्बन कॉपी बाहर ले जाने की इजाज़त नहीं दी गई। इन हालात ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए और उम्मीदवारों ने इसे रद्द करने की मांग शुरू कर दी।

पटना समेत बिहार के कई जगह हुआ था प्रदर्शन

पटना समेत कई जगहों पर उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पटना के गर्दनीबाग विरोध स्थल पर भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे थे। मामले की जांच की बढ़ती मांगों के बाद सरकार ने एक जांच समिति बनाने का निर्देश दिया और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इस बीच इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) भी पूरे मामले की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में परीक्षा के आयोजन और उससे जुड़े मामलों में कुछ गड़बड़ियां सामने आने के बाद आयोग ने अब 27 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।

नई परीक्षा की तारीख बाद में

परीक्षा रद्द होने के बाद अब एक नई मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अफ़वाहों पर भरोसा न करें और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए BPSSC की वेबसाइट देखते रहें। शिक्षाविद गुरु रहमान ने परीक्षा रद्द करने के फ़ैसले को योग्य उम्मीदवारों के हित में बताया है; साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच आगे बढ़ाई जाए और प्रश्न-पत्र व OMR शीट लीक करने में कथित तौर पर शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: Mausam Update: बिहार झारखंड में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें: Kiratpur News: जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

Hemant Kumar

Hemant Kumar is a dynamic Darbhanga-based journalist and the visionary founder of Mithila Top. With five years of impactful reporting across politics, society, education, and entertainment, he is celebrated for his signature writing style... masterfully delivering factually precise, lucid, and engaging narratives that make him a trusted voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Daroga Exam 2026: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा कैंसिल, नई तारीख बाद में”

Leave a Comment