Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट
---Advertisement---

Bhojpuri Cinema News: पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर और दर्शकों को लुभाने वाली फिल्म “लाखों में एक पावले बनी हम बहुरानी” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जो “रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट” के बैनर तले बनी है। जारी होते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, लेडी सुपरस्टार और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने दमदार अभिनय और पारिवारिक चरित्र से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।

1 मई को सिनेमाघरों में धमाका

फिल्म 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर 28 अप्रैल को एंटरटेनमेंट रंगीला और भोजपुरी सिनेमा टीवी के यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण निशांत उज्ज्वल ने किया है, जिन्होंने पहले ही कई सफल परियोजनाओं से अपनी पहचान बनाई है। उनका कहना है कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि परिवार और रिश्तों की गहराई को भी खूबसूरती से दर्शाएगी। अजय झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जिनमें दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता है।

आम्रपाली दुबे निभाएंगी दमदार बहू का किरदार

फिल्म के पहले लुक में पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसमें अमरापली दुबे का किरदार एक सशक्त, संवेदनशील और परिवार-प्रेमी महिला के रूप में उभरता है। यह फिल्म विशेष रूप से उन दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो सिनेमा में पारिवारिक भावनाओं और मूल्यों को पसंद करते हैं। संगीत की बात करें तो, ओम झा और रजनीश मिश्रा जैसे जाने-माने संगीतकारों ने अपनी मधुर धुनों से फिल्म में जान डाल दी है, जिससे फिल्म के गाने पहले से ही चर्चा में हैं।

निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट को बनाने में बहुत समर्पण और मेहनत की है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि दर्शकों को स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन मिले।

पहली नज़र देखते ही प्रेमी हुए दीवाने

फिल्म के फर्स्ट लुक जारी होने के बाद आम्रपाली दुबे ने कहा कि “लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी” मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में गाना था लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी”। उसी गाने के बोल पर मेरी फिल्म का टाइटल है। फिल्म का निर्माण मेरे बहुत अच्छे दोस्त और भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े निर्माता निशांत उज्जवल ने किया है। तो फिल्म मेरे लिए और भी खास है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरा किरदार एक ऐसी बहू का है जो परिवार, संस्कार और आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी पहचान बनाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह कहानी हर वर्ग के दर्शकों, खासकर महिलाओं और परिवारों को गहराई से जोड़ेगी और उन्हें एक सकारात्मक संदेश देगी।”

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में अलर्ट जारी

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री संगीता तिवारी, जो रवि किशन के साथ बलम परदेसी, धुरंधर और पवन सिंह के साथ रंगबाज राजा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, इस फिल्म से अपनी वापसी कर रही हैं। मुख्य भूमिका में जय यादव, अविनाश साही, राकेश बाबू, साहिल सिद्दीकी, जया पांडे, रंभा साहनी, कंचन मिश्रा, रितु पांडे, प्रिया दीक्षित, पुष्पेंद्र, राम सुजान सिंह और अन्य नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Donald Trump Attack: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, सीक्रेट ने ऐसे बचाई जान

फिल्म के तकनीकी पहलू भी काफी मजबूत हैं। सह-निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। रंजन सिन्हा पीआरओ हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है, जबकि संपादन गुरजंत सिंह ने संभाला है। प्रवीण शेलार की कोरियोग्राफी और अवधेश राय के कला निर्देशन ने फिल्म को भव्यता प्रदान की है। कुल मिलाकर, “लाखों में एक पावले बनी हम बहुरानी” की पहली झलक से संकेत मिलता है कि फिल्म दर्शकों को मनोरंजन, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों का एक बेहतरीन मिश्रण प्रदान करेगी। दर्शक बेसब्री से इसके ट्रेलर और रिलीज की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment