Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा में Parshuram Jayanti की बड़ी तैयारी! 20 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक आयोजन

दरभंगा में Parshuram Jayanti की बड़ी तैयारी! 20 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक आयोजन
---Advertisement---

Parshuram Jayanti Darbhanga: दरभंगा जिला अतिथि गृह में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती समारोह की भव्य एवं ऐतिहासिक तैयारी को लेकर विचार-विमर्श करना था।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती को अत्यंत धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा, ताकि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था का व्यापक संदेश जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Parshuram Jayanti Darbhanga: लहेरियासराय में ऐतिहासिक आयोजन

निर्णय के अनुसार, जयंती समारोह का आयोजन 20 अप्रैल को लहेरियासराय स्थित ब्रह्मस्थान में किया जाएगा, जिसका शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से होगा। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, हवन,विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए बिहार सरकार से यह मांग की गई कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग ले सकें। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, अतः उनकी जयंती को सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए।

राजकीय अवकाश की मांग

इसके साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न समितियों के गठन एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया, ताकि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। बैठक का समापन आयोजन की सफलता एवं समाज की एकता के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Utpad Sipahi भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, जानिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा

बैठक मे डॉ प्रभाकर झा, डाँ आनंद प्रकाश झा,रंजीत झा, गगन झा,पंकज झा, मुकुंद चौधरी, शंकर मिश्र, लालबाबू चौधरी, हरिओम कुमार, नीरज चौधरी, अजय कुमार झा,धर्मेंद्र मिश्र, अभिजीत कश्यप, सुबोध चौधरी, गौरव कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, अमित पाठक सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: मिथिला स्टूडेंट यूनियन का 11वां प्रांतीय स्थापना दिवस की तैयारी तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment