Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
---Advertisement---

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून से पहले के प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 19 जिलों में तूफान, बारिश और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है और तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटे बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर बिहार के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. सीतामढी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 11 मई को भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिहार में 12 मई को मौसम और खराब हो सकता है। राज्य भर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी इलाकों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। तेज हवाएं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रशासन ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने का आग्रह किया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में गयाजी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कैमूर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, छपरा और मुंगेर में भी तापमान में गिरावट आई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण कई लोगों की जान चली गई है। 5 मई तक 24 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 7 मई को नौ और लोगों की मृत्यु हुई। इस स्थिति में मौसम विभाग ने जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment