Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

भुवनेश्वर में Feel Star Mr and Miss India सफल ऑडिशन, गोवा फिनाले के लिए हुआ चयन

भुवनेश्वर में Feel Star Mr and Miss India सफल ऑडिशन, गोवा फिनाले के लिए हुआ चयन
---Advertisement---

Bhubaneswar News: Feel Star Mr and Miss India Season 2 का भव्य ऑडिशन 9 मई 2026 को Bhubaneswar में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रतिभा, संस्कृति और ग्लैमर का अनूठा संगम बन गया, जिसमें राज्य भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और शैली से सभी को प्रभावित किया।

भव्य ऑडिशन में दिखा उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद ओडिशा की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह से जीवंत बना दिया। बच्चों, युवाओं और प्रोफेशनल मॉडल्स ने मंच पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी. हर प्रतिभागी में आगे बढ़ने का जुनून और खुद को साबित करने की ललक साफ नजर आ रही थी।

ऑडिशन में जज के रूप में राष्ट्रीय स्तर के फैशन मॉडल और सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर सुधीर कुमार बारिक, प्रमुख अभिनेत्री लिपिका परिदा और टॉप मॉडल सिनिधि मौजूद थे। तीनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

टैलेंट का संगम बना Feel Star Mr and Miss India Season 2

इस आयोजन में KAMB Venture Private Limited के ऑनर और निदेशक मयूर नंदन और संस्थापक और सह-संस्थापक पूनम नंदन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ओडिशा के युवाओं में न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने की क्षमता है.

कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी घोषणा भी की गई कि इस ऑडिशन से चुने गए फाइनलिस्ट को गोवा में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह मंच प्रतिभागियों के लिए अपने सपनों को नई उड़ान देने का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। पूनम नंदन ने कहा कि यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में ‘फील स्टार यूनिवर्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या खत्म होने वाला है Suryakumar Yadav का कप्तानी कार्यकाल? जानिए किसे मिलेगी कमान

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भुवनेश्वर से चयनित प्रतिभागियों में से कोई न कोई बैंकॉक में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जरूर पहुंचेगा. कुल मिलाकर यह आयोजन ओडिशा की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुआ, जहां सपनों को पहचान और नई दिशा मिली.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment