india u-19 vs pakistan u-19: खबर खेल जगत से जुड़ी हुई हैं जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने U19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ‘हाथ न मिलाने की पॉलिसी’ (no handshake policy ) जारी रखी, जबकि कथित तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसके लिए रिक्वेस्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ICC चाहता था कि U19 मुकाबले से राजनीति को दूर रखा जाए और उसने हाथ मिलाने के लिए रिक्वेस्ट भी की थी।
पहले भी, भारतीय खिलाड़ियों ने सीनियर पुरुष एशिया कप, महिला वनडे वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप T20 मुकाबले में अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ नहीं मिलाया था। यह ट्रेंड रविवार को U19 एशिया कप ग्रुप A मैच के दौरान भी जारी रहा, जब टॉस के बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया।
india u-19 vs pakistan u-19: पाकिस्तान से भारत हाथ नहीं मिलाना चाहता
इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट में कहा था कि ICC ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाना चाहता है, तो उन्हें मैच रेफरी को पहले से बताना होगा “लड़कों को कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन जाहिर है, BCCI ने अपने मैनेजर आनंद दातार को साफ निर्देश दिए हैं। अब अगर भारतीय लड़के पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाते हैं तो मैच रेफरी को पहले से बताना होगा।” “हमें पता है कि ICC जूनियर क्रिकेट के मामले में राजनीति को आगे नहीं आने देना चाहता। इसलिए यह खराब छवि और पब्लिक भावना दोनों का मामला है,” मामले की जानकारी रखने वाले एक BCCI अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया को बताया।
यह भी पढ़ें: National Award Ceremony in Gurugram: दरभंगा के तीन युवा सोशल वर्कर ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित
मैच की बात करें तो, यूसुफ ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत U19 और पाकिस्तान U19 के बीच हाई-वोल्टेज मैच बारिश के कारण 49 ओवर प्रति साइड का कर दिया गया था। वही आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारत U19 टीम 12 दिसंबर को UAE के खिलाफ अपने पहले मैच में 234 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतरी थी।
india u-19 vs pakistan u-19: वैभव सूर्यवंशी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
वैभव सूर्यवंशी को 95 गेंदों में 171 रनों की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसमें नौ चौके और 14 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की मदद से भारत U19 ने 50 ओवर में 433/6 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, UAE 19 को 199/7 पर रोक दिया गया और वह एकतरफा मैच हार गया।
यह भी पढ़ें: दरभंगा के मनबी थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या, घर के बाहर मिली लाश से फैली दहशत
वही दूसरी ओर, पाकिस्तान U19 ने अपने पहले मैच में मलेशिया U19 को 297 रनों से हराया था। समीर मिन्हास को 148 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 177 रनों की शानदार नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समीर मिन्हास की पारी की मदद से पाकिस्तान U19 ने 50 ओवर में 345/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मोहम्मद सैयाम और अली रज़ा के तीन-तीन विकेट लेने के बाद मलेशिया U19 सिर्फ़ 48 रनों पर ऑल आउट हो गई।





















