Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में कई अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में कई अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
---Advertisement---

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, कई जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को बदल दिया गया है, जबकि लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

गढ़वा, देवघर और खूंटी के उपायुक्त बदले गए

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से स्थानांतरित कर देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. उनकी जगह पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन को खूंटी का डीसी बनाया गया है.

इसके अलावा कई अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. छवि रंजन को खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है. जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. सरकार ने सुनील कुमार सिंह को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है. जबकि विजय कुमार गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है.

Jharkhand IAS Transfer: 36 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत भोर सिंह यादव को कृषि विभाग से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. इसी तरह सत्येन्द्र कुमार को खाद्य निगम से हटाकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है.

गढ़वा के उपायुक्त पद से हटाये गये अनन्या मित्तल को फिर से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग से हटाकर उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. झारखंड सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों और विभागों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव संभव हैं.

यह भी पढ़ें 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment