Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए आपके शहर में नया रेट

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए आपके शहर में नया रेट
---Advertisement---

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का बड़ा झटका लगा. लंबे समय से चली आ रही अटकलें आखिरकार सच साबित हुईं और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं। नई दरों के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

अब राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल 103.80 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price Hike: क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

जानकारों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. कुछ समय पहले तक कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. इसका सीधा असर भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ा और उन्हें हर महीने 30 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा था. सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में कहा था कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें

  • दिल्ली- 97.77
  • मुंबई- 106.68
  • कोलकाता-108.74
  • चेन्नई-103.80
  • बेंगलुरु-105.92

प्रमुख शहरों में डीजल की नई कीमतें

  • दिल्ली-90.67
  • मुंबई-93.14
  • कोलकाता- 95.13
  • चेन्नई-95.25
  • बेंगलुरु-91.98

सरकार और तेल कंपनियों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार पर है. अगर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका है.

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment