Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

सनहपुर में डिग्री कॉलेज की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
---Advertisement---

Sanahpur News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित सनहपुर गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं. क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। बुधवार को कॉलेज के प्रथम संस्थापक प्राचार्य मुस्ताक अहमद ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सनहपुर पहुंचकर भवन एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया.

प्राचार्य ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कॉलेज संचालन के लिए उपलब्ध कमरों, भवन की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और कॉलेज के संचालन से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

प्राचार्य मुस्ताक अहमद ने कहा कि डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा. अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहर या दूर-दराज के कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा।

उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

स्थानीय लोगों और छात्रों में कॉलेज को लेकर काफी उत्साह है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान की मांग थी, जो अब पूरी होती दिख रही है. कॉलेज खुलने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस डिग्री कॉलेज के खुलने से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधरेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के नये अवसर मिलेंगे. साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक माहौल भी मजबूत होगा.

बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर स्कूल भवन का उपयोग कॉलेज संचालन के लिए किया जाएगा. जल्द से जल्द शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जा सकें, इसके लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. डिग्री कॉलेज की स्थापना से सिंहवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment