Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

राजगीर मलमास मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री और सांसद ने किया निरीक्षण

राजगीर मलमास मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री और सांसद ने किया निरीक्षण
---Advertisement---

Rajgir Malmas Mela 2026: बिहार की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी राजगीर में आयोजित होने वाले मलमास मेला 2026 की तैयारी जोरों पर चल रही है. 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय दिख रही है. इसी क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया.

सुरक्षा से लेकर टेंट सिटी तक खास इंतजाम

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है. मलमास मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु ब्रह्मकुंड में स्नान करने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए राजगीर पहुंचते हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, चेंजिंग रूम और हेल्प डेस्क जैसी सभी सुविधाएं व्यवस्थित की गई हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआई काउंटर, मोबाइल ऐप और वेबसाइट की भी व्यवस्था की जा रही है.

मेला क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, ब्रह्म कुंड घाट, बस स्टैंड, सैनिक स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट सिटी और जर्मन हैंगर बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए आवास, स्नानघर, चेंजिंग रूम और निःशुल्क जूते-चप्पल की सुविधा उपलब्ध होगी।

मलमास मेला 2026 में होंगे विशेष इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है. शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास द्वार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस, मेडिकल कैम्प, डॉक्टर और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है। राजगीर मलमास मेला 2026 को लेकर प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरा शहर सजने लगा है.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण, वार्ड पार्षद एवं मंदिर समिति के पुजारी आदि उपस्थित थे ।

संजीव कुमार बिट्टु की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment