Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

पटना के अरविंद महिला कॉलेज में Road Safety सेमिनार, ट्रैफिक नियमों की दी गई अहम जानकारी

On: April 26, 2026 2:42 PM
Follow Us:
पटना के अरविंद महिला कॉलेज में Road Safety सेमिनार, ट्रैफिक नियमों की दी गई अहम जानकारी
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Road Safety Seminar: गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अरविंद महिला कॉलेज, पटना के सभागार में टायर और सड़क सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व युवक केंद्र, दिल्ली ने भारतीय टायर तकनीकी सलाहकार समिति, प्रेम यूथ फाउंडेशन और श्रीअरविंद महिला कॉलेज के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पटना के यातायात डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सेमिनार में करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया और टायर तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

Road Safety Seminar: दुर्घटना से देर भली

यातायात डीएसपी प्रशांत कुमार कहा कि “दुर्घटना से देर भली” की भावना को अपनाते हुए लोगों को हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से सख्ती से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें, ताकि समय पर इलाज मिल सके। सेमिनार में रिसोर्स पर्सन जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक पवित्रा रॉय ने युवाओं में सड़क और टायर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। कहा कि युवा वर्ग सड़क दुर्घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित होता है, इसलिए युवाओं को जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

समाज में जागरूक बने

अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि देश में सड़क और टायर सुरक्षा को बढ़ावा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें: Audition 2026: पटना में 14 मार्च को होने जा रहा है बड़ा म्यूज़िक ऑडिशन

विश्व युवक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी रजत थॉमस तथा प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने भी छात्रों के बीच अपने विचार रखे और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंच संचालन एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सपना बरुआ ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रिया, डॉ. प्रियंजन, प्रो. मौर्या प्रसाद, एसआई प्रियंका कुमारी और सार्जेंट अविनाश राज रंजन सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें: Gas Cylinder Crisis: DMCH में मरीजों के लिए रोटी हुई बंद, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Jobs 2026: Announcement of 1.72 lakh government jobs in Bihar.

Bihar Jobs 2026: बिहार में 1.72 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान

Pakri Panchayat: Panchayat Sarkar Bhavan inaugurated in Alinagar; Minister issues major directives.

Pakri Panchayat: अलीनगर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, मंत्री ने दिए बड़े निर्देश

Grand screening of 'Oh My Dog' in Patna; release on August 7.

Oh My Dog Movie: पटना में Oh My Dog की ग्रैंड स्क्रीनिंग, 7 अगस्त को होगी रिलीज़

Ghanshyampur News: Woman jailed in Darbhanga over a social media reel; find out the full story.

Ghanshyampur News: दरभंगा में रील के चक्कर में महिला को जेल, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Darbhanga Crime News: Bloody clash in Darbhanga over a dispute regarding pond soil; plea for justice made to the SSP.

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पोखर की मिट्टी के विवाद में खूनी संघर्ष! SSP से लगाई न्याय की गुहार

Bihar Cabinet Today: Several major decisions ranging from Anganwadi recruitment to sugar mills and AMRUT 2.0.

Bihar Cabinet Today: आंगनबाड़ी भर्ती से लेकर चीनी मिल और अमृत 2.0 तक कई बड़े फैसले

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: 32,388 teachers to be recruited in Bihar; CM makes major announcement.

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, CM का बड़ा ऐलान

Tej Pratap Yadav Bail: Tej Pratap Yadav granted bail; released from Beur Jail.

Tej Pratap Yadav Bail: तेज प्रताप यादव को जमानत, बेऊर जेल से निकले बाहर

Bihar Flood News: Bagmati River in spate in Muzaffarpur; flood risk rises.

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Indefinite strike by Darbhanga Nagar Nigam employees starting July 30.

Darbhanga Nagar Nigam: 30 जुलाई से दरभंगा नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Weather Update Today: Heavy rain in Jharkhand; alert issued for 23 districts in Bihar.

Weather Update Today: झारखंड में भारी बारिश, बिहार के 23 जिलों में अलर्ट

NEET Protest Bihar: Bihar government withdraws cases related to NEET protests.

NEET Protest Bihar: बिहार सरकार ने वापस लिए NEET प्रदर्शन के केस

Leave a Comment