Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा लालबाग में Spykar का एक्सक्लूसिव मेन्स वियर शोरूम शुरू

दरभंगा लालबाग में Spykar का एक्सक्लूसिव मेन्स वियर शोरूम शुरू
---Advertisement---

Spykar Showroom Darbhanga: दरभंगा शहर में फैशन के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में लालबाग के सुभाष चौक स्थित डॉ. आफताब हुसैन कॉम्प्लेक्स में मशहूर ब्रांड Spykar के एक्सक्लूसिव मेन्स वियर शोरूम की विधिवत शुरुआत हो गयी है. शोरूम के उद्घाटन से युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. उद्घाटन समारोह में शहर की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। मौके पर मौजूद अतिथियों ने शोरूम में उपलब्ध आधुनिक व ट्रेंडी परिधानों की सराहना की और इसे दरभंगा के फैशन ट्रेंड के लिए एक बड़ा कदम बताया। समारोह में डॉ. सैयद जफर आफताब हुसैन, मेयर अंजुम आरा, उप मेयर नाजिया हसन तथा पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

शोरूम में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध कराये गये हैं. दो कपड़ों की खरीद पर 10 प्रतिशत और तीन या अधिक कपड़ों की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष उपहारों की भी व्यवस्था की गयी है. गौरतलब है कि डॉ. आफताब हुसैन कॉम्प्लेक्स धीरे-धीरे शहर का नया फैशन हब बनता जा रहा है। देश-विदेश के बड़े ब्रांड्स के शोरूम यहां लगातार खुल रहे हैं। कई प्रसिद्ध ब्रांड पहले से ही यहां काम करते हैं, जिससे यह परिसर कपड़ों का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

यह भी पढ़ें: हर प्रखंड की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, DM कौशल कुमार दिए निर्देश

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. फ़राज़ फातमी ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स में लगातार बड़े-बड़े ब्रांड आ रहे हैं, जो दरभंगा के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को बड़े ब्रांड के कपड़े खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता था, अब वही सुविधा उन्हें अपने शहर में ही मिल रही है. स्थानीय युवाओं का मानना ​​है कि इस शोरूम के खुलने से दरभंगा का फैशन स्तर और बेहतर होगा और लोगों को आधुनिक कपड़ों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
आयोजकों ने मिथिलांचल के लोगों से इस नए शोरूम का लाभ उठाने और उद्घाटन ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment