Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एम्स पटना को मेडटेक इनक्यूबेशन सेंटर के लिए वित्तीय सहयोग

On: February 16, 2026 11:34 PM
Follow Us:
एम्स पटना को मेडटेक इनक्यूबेशन सेंटर के लिए वित्तीय सहयोग
---Advertisement---

Bihar News: पूर्वी भारत में स्वास्थ्य नवाचार को नई दिशा देते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना को मेडटेक इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ है। यह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है, जो चिकित्सा नवाचार, अनुसंधान और हेल्थ स्टार्टअप्स को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम है। यह अनुदान ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट द्वारा 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में डीएसटी-टीटीआई, भारत सरकार के प्रतिनिधि, आईआईटी दिल्ली के सदस्य तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. समारोह के दौरान औपचारिक रूप से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपा गया, जो इस परियोजना की आधिकारिक स्वीकृति और सहयोग का प्रतीक है। एलओआई प्राप्त करने वाले प्रतिनिधियों में डॉ. संजय पांडेय, डीन (रिसर्च), एम्स पटना, डॉ. सुदीप कुमार, प्रोफेसर, अस्थि रोग विभाग तथा डॉ. मौसमी साहा, सीईओ, एम्स पटना इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल शामिल रहे।

हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को बढ़ावा

सभी विशेषज्ञों ने संस्थान की अनुसंधान और नवाचार क्षमता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक के रूप में डॉ. सुदीप कुमार कार्य करेंगे. वहीं मेडटेक इनक्यूबेशन सेंटर का नेतृत्व डॉ. मौसमी साहा करेंगी। वे केंद्र की रणनीति, संचालन व्यवस्था तथा नवाचार तंत्र के समग्र विकास की जिम्मेदारी संभालेंगी और स्टार्टअप्स तथा शोध परियोजनाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। स्थापित होने वाला यह नया केंद्र चिकित्सा उपकरणों के विकास, क्लिनिकल अनुसंधान तथा हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा विकसित विचारों को तकनीकी समाधान में बदलकर उन्हें मरीजों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार हो सके।

युवाओं को बेहतर अवसर

एम्स पटना पहले से ही चिकित्सा नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस नए केंद्र के माध्यम से युवा शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, आधुनिक अधोसंरचना, नियामक मार्गदर्शन तथा उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य तकनीक विकास को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बुद्ध सर्किट के विकास को लेकर Asian Development Bank के साथ बैठक

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय पांडेय ने “स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में ट्रांसलेशनल इनोवेशन को शामिल करने” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भी भाग लिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा को नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे भविष्य के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को व्यावहारिक समाधान विकसित करने में मदद मिलेगी। यह उपलब्धि देश में नवाचार के क्षेत्र में एम्स पटना की लगातार बढ़ती पहचान को दर्शाती है. साथ ही यह किफायती, सुलभ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

यह भी पढ़ें: अलीनगर के मिल्की गांव में महाशिवरात्रि पर अष्टयाम कीर्तन श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार परिवहन विभाग: 41 टोल प्लाज़ा पर अब स्वतः ई-चालान प्रणाली लागू

बिहार परिवहन विभाग: 41 टोल प्लाज़ा पर अब स्वतः ई-चालान प्रणाली लागू

बुद्ध सर्किट के विकास को लेकर Asian Development Bank के साथ बैठक

बुद्ध सर्किट के विकास को लेकर Asian Development Bank के साथ बैठक

अलीनगर के मिल्की गांव में महाशिवरात्रि पर अष्टयाम कीर्तन श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न

अलीनगर के मिल्की गांव में महाशिवरात्रि पर अष्टयाम कीर्तन श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न

दरभंगा में वकील से कथित बदसलूकी पर विवाद, DM से मिलकर कार्रवाई की मांग

दरभंगा में वकील से कथित बदसलूकी पर विवाद, DM से मिलकर कार्रवाई की मांग

दरभंगा महोत्सव में बलभद्रपुर काली मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप

दरभंगा महोत्सव में बलभद्रपुर काली मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप

प्रियंका मिश्र को ‘साहित्यिकी युवा सम्मान’ से सम्मानित, विद्या भूषण राय ने दी बधाई

प्रियंका मिश्र को ‘साहित्यिकी युवा सम्मान’ से सम्मानित, विद्या भूषण राय ने दी बधाई

दरभंगा में रौनक सराफ ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दरभंगा में रौनक सराफ ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दरभंगा के अल्लपट्टी में अत्याधुनिक द प्रिंस मैन्स सैलून का हुआ भव्य शुभारंभ

दरभंगा के अल्लपट्टी में अत्याधुनिक द प्रिंस मैन्स सैलून का हुआ भव्य शुभारंभ

सीएम ने राजीव नगर व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का किया निरीक्षण

सीएम ने राजीव नगर व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का किया निरीक्षण

Darbhanga Violence: दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस-चिराग पासवान

Darbhanga Violence: दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस-चिराग पासवान

Bihar Rural League: दरभंगा में क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल शुरू

Bihar Rural League: दरभंगा में क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल शुरू

बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप

बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप

Leave a Comment