Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा DM की बैठक में अवैध दवा दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

On: April 28, 2026 5:02 PM
Follow Us:
दरभंगा DM की बैठक में अवैध दवा दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga News: दरभंगा DM कौशल कुमार की अध्यक्षता ( कार्यालय कक्ष) में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे,जबकि कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

5 ड्रग इंस्पेक्टर का वेतन बंद

दरभंगा DM ने दरभंगा के सहायक औषधि नियंत्रक और सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिकित्सा दुकानों और थोक औषधि विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने उन्हें अवैध औषधि दुकानों पर अचानक निरीक्षण करने और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। विभागीय कार्य में लापरवाही के कारण एक सहायक औषधि नियंत्रक और पांच औषधि निरीक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

बैठक में बताया गया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र संचालित है, जहां नशा के आदि मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बिरौल अनुमंडल में भी नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

नशा उन्मूलन पर सख्त एक्शन

नशा मुक्ति केंद्र जो डीएमसीएच में संचालित है , एयर कंडीशन से युक्त 10 बेड है जहां अभी साथ साथ नशेड़ियों का ईलाज किया जा रहा है। यहां भर्ती होने वाले नशेड़ियों के अलावा उनके एक व्यक्ति को निःशुल्क खाना पीने रहने और दवाई की सुविधा दी जाती है।

जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर की परिधि में संचालित अवैध दवा दुकानों की जांच कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश ड्रग्स इंस्पेक्टर को दिया। साथ ही सभी औषधि निरीक्षकों को नियमित रूप से दवा दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नवयुवकों को नशापन से दूर रखने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया ।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद समाधान के लिए अंचलाधिकारी के कार्यालय में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। साथ ही शराब मामलों में जब्त वाहनों के राज्यसात की प्रक्रिया में एमभीआई को सहयोग करने एवं आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren बिना तामझाम पहुंचे सचिवालय, सादा अंदाज बना चर्चा का विषय

वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से उन थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया जो मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिले के नेपाल बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में स्थित हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को औषधि निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, EVM से होंगे चुनाव, CM सम्राट ने दिए निर्देश

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, EVM से होंगे चुनाव, CM सम्राट ने दिए निर्देश

दरभंगा में डॉ. शकील अहमद ने कहा शिक्षा से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

दरभंगा में डॉ. शकील अहमद ने कहा शिक्षा से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

राजगीर नेचर सफारी अस्थायी रूप से बंद, जानिए कब तक नहीं मिलेगी एंट्री

राजगीर नेचर सफारी अस्थायी रूप से बंद, जानिए कब तक नहीं मिलेगी एंट्री

नालंदा में KTM बाइक से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

नालंदा में KTM बाइक से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

मिथिला हाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं की पदयात्रा

मिथिला हाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं की पदयात्रा

बागेश्वर धाम के ‘4 बच्चे’ बयान पर मचा बवाल, मांझी ने दिया तगड़ा रिएक्शन

बागेश्वर धाम के ‘4 बच्चे’ बयान पर मचा बवाल, मांझी ने दिया तगड़ा रिएक्शन

Bihar Weather Update: बिहार में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में अलर्ट जारी

दरभंगा रेडियो को हराकर, प्रभात खबर बना 19वां मीडिया कप का चैंपियन

दरभंगा रेडियो को हराकर, प्रभात खबर बना 19वां मीडिया कप का चैंपियन

बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप का मेगा प्लान, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप का मेगा प्लान, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

पोते-पोतियों ने दादी को दी शाही विदाई, बिहार में चर्चा का विषय

पोते-पोतियों ने दादी को दी शाही विदाई, बिहार में चर्चा का विषय

Anant Singh Sonu Sood: अनंत सिंह को सोनू सूद ने दिया मुंबई आने का न्योता

Anant Singh Sonu Sood: अनंत सिंह को सोनू सूद ने दिया मुंबई आने का न्योता

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Leave a Comment