Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

अदिति पांडे का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस ने घोषित किया इनाम

अदिति पांडे का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस ने घोषित किया इनाम
---Advertisement---

Aditi Pandey Missing: रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लड़की शनिवार 9 मई की शाम से लापता है. घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, रांची पुलिस लड़की की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है.

सूचना देने पर 50 हजार का इनाम

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली में अदिति पांडे अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. शनिवार शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच वह अचानक लापता हो गई। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई. इलाके के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. घटनास्थल के पास एक बड़ा नाला भी बहता है, इसलिए पुलिस उस दिशा में भी जांच कर रही है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस गंभीरता से बच्ची की तलाश कर रही है. लोकल इनपुट सक्रिय कर दिया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. तकनीकी जांच के साथ-साथ पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

इधर, रांची पुलिस ने अदिति पांडे के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को लड़की के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment