Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Celebrity Divorce In 2026: मौनी रॉय से विजय तक, इन सेलिब्रिटी कपल्स ने लिया तलाक

On: May 15, 2026 11:19 PM
Follow Us:
Celebrity Divorce In 2026: मौनी रॉय से विजय तक, इन सेलिब्रिटी कपल्स ने लिया तलाक
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Celebrity Divorce In 2026: साल 2026 मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए कई बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आया। जहां एक तरफ स्टार्स ने फिल्म, वेब सीरीज और राजनीति में नई ऊंचाइयां हासिल कीं, वहीं दूसरी तरफ कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी जोड़ियों के रिश्ते टूटने की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया। कुछ सितारों ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने अलगाव की पुष्टि की, जबकि अन्य ने चुप्पी बनाए रखी। आइए जानते हैं उन मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियों के बारे में जिनके रिश्तों ने 2026 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

Celebrity Divorce In 2026: इन सितारों की शादी टूटी

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक। लंबे समय से चल रही अफवाहों के बाद, 14 मई, 2026 को जोड़े ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की। शादी के चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। बयान में दोनों ने मीडिया और फैन्स से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दोस्ती बनाए रखेंगे.

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। हालांकि अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने तलाक की याचिका दायर कर दी है. 1999 में शादी करने वाला यह जोड़ा दो दशकों से अधिक समय से एक साथ है और उनके दो बच्चे हैं। विजय के राजनीति में सक्रिय होने और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद इन खबरों ने और जोर पकड़ लिया.

इन सितारों के टूटे रिश्तों ने चौंकाया

इसके अलावा हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का रिश्ता भी इसी साल खत्म हो गया। मार्च 2026 में इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। पिछले कई महीनों से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद दोनों ने कानूनी तौर पर अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज ने भी जनवरी 2026 में अलग होने का ऐलान किया था. 14 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. उन्होंने साफ कहा कि उनके रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति या विवाद नहीं है. दोनों ने अपने तीन बच्चों को मिलकर पालने का वादा भी किया.

इस लिस्ट में एवलिन शर्मा और उनके ऑस्ट्रेलियन पति तुषान भिंडी का नाम भी शामिल है। शादी के पांच साल बाद दोनों का तलाक हो गया। एवलिन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। दोनों ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में शादी की थी। साल 2026 में इन हाई-प्रोफाइल रिश्तों के टूटने से साबित हो गया कि ग्लैमर की दुनिया में रिश्ते निभाना हमेशा आसान नहीं होता है। हालाँकि, इन सितारों ने अपने अलगाव को सम्मानजनक और निजी तरीके से संभालने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोजपुरी से बॉलीवुड तक… Cannes 2026 में भारतीय फिल्मों का बड़ा प्रमोशन

भोजपुरी से बॉलीवुड तक… Cannes 2026 में भारतीय फिल्मों का बड़ा प्रमोशन

भोजपुरी में फिर गरजा शिल्पी राज का जादू, “पापा के जान हई” हुआ वायरल

भोजपुरी में फिर गरजा शिल्पी राज का जादू, “पापा के जान हई” हुआ वायरल

भुवनेश्वर में Feel Star Mr and Miss India सफल ऑडिशन, गोवा फिनाले के लिए हुआ चयन

भुवनेश्वर में Feel Star Mr and Miss India सफल ऑडिशन, गोवा फिनाले के लिए हुआ चयन

Bihar Politics: पटना में रवि किशन ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात

Bihar Politics: पटना में रवि किशन ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात

कहता कजरवा ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीत लिया दिल

कहता कजरवा ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीत लिया दिल

Ranveer Singh ने तोड़ दी एक्टिंग की हदें, सेट पर हुआ ऐसा कि सब रह गए हैरान

Ranveer Singh ने तोड़ दी एक्टिंग की हदें, सेट पर हुआ ऐसा कि सब रह गए हैरान

3 दिसंबर 2027 को आएगी तुम्बाड 2, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

3 दिसंबर 2027 को आएगी तुम्बाड 2, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Khushi Kakkar का नया गाना "प्यार क लेवे द" वायरल

Khushi Kakkar का नया गाना “प्यार क लेवे द” वायरल

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट

Anant Singh Sonu Sood: अनंत सिंह को सोनू सूद ने दिया मुंबई आने का न्योता

Anant Singh Sonu Sood: अनंत सिंह को सोनू सूद ने दिया मुंबई आने का न्योता

Miss India Jharkhand 2026 बनीं श्रेया अग्रवाल, पदाधिकारियों ने दी बधाई

Miss India Jharkhand 2026 बनीं श्रेया अग्रवाल, पदाधिकारियों ने दी बधाई

Pawan Singh new song: Viral हुआ पवन सिंह का गाना Chhil Debu Ka

Pawan Singh new song: Viral हुआ पवन सिंह का गाना Chhil Debu Ka

Leave a Comment